फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   SC judge who rejected Yakub's mercy plea receives threat letter, security increased at his residence

याकूब को फांसी की सजा देने वाले जज को मिली धमकी

Fri, 07 Aug 2015 03:58 PM IST
Updated Fri, 07 Aug 2015 03:58 PM IST
विज्ञापन
SC judge who rejected Yakub's mercy plea receives threat letter, security increased at his residence

मुंबई बम धमाके के गुनाहगार याकूब मेमन को फांसी की सजा सुनाने वाले जज को धमकी मिली है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस दीपक मिश्र को अज्ञात व्यत्ति ने धमकी भरा खत भेजा है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जस्टिस मिश्र के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जस्टिस मिश्र के नेतृत्व में सु्प्रीम कोर्ट की तीन जजों की पीठ याकूब मेमन की फांसी की सजा बरकरार रखी थी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि टाडा कोर्ट ने 2006 में 1993 में मुंबई हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में याकूब मेमन समेत 11 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई थी। सुप्रीम कोर्ट में चली लंबी सुनवाई के बाद तीन जजों की पीठ ने 2013 में याकूब मेमन कर सजा बरकरार रखी थी, जबकि बाकी दोषियों की फांसी की सजा को बदल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

याकूब को नागपुर जेल में दी गई फांसी

SC judge who rejected Yakub's mercy plea receives threat letter, security increased at his residence

सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की पीठ में ज‌स्टिस दीपक मिश्र, अमिताव रॉय और प्रफुल्लचंद पंत शामिल थे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही इन जजों की सुरक्षा बढ़ा दी गई ‌थी।

इन जजों के आवासों पर पुलिस वालों की संख्या बढ़ा दी गई, पुलिस की गाड़ियों की पेट्रोलिंग के फेरे भी बढ़ा दिए गए। सुप्रीम कोर्ट ने उस समय अपने फैसले में कहा था कि मुंबई में हुए बम धमाकों में, जिसमें 257 लोगों की मौत हो गई, मेमन ही प्रेरक तत्व है।

सुप्रीम कोर्ट ने उसके बाद अन्‍य 10 दोषियों को फांसी की सजा को उम्र कैद में बदल दिया था। याकूब मेमन को 30 जुलाई को नागपुर सेंट्रल जेल में फांसी पर लटका दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed