फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   SC grants bail to Tehelka founder Tarun Tejpal

यौन उत्पीड़न मामले में तेजपाल को जमानत

Tue, 01 Jul 2014 02:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 01 Jul 2014 02:00 PM IST
विज्ञापन
SC grants bail to Tehelka founder Tarun Tejpal

यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी तहलका मैगजीन के संस्थापक संपादक तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है।

विज्ञापन


तेजपाल पर अपने सहकर्मी महिला पत्रकार के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप है।

सुप्रीम कोर्ट ने गोवा कोर्ट से कहा है, "इस मामले की पूरी सुनवाई जल्द से जल्द की जाए। संभव हो सके तो 8 महीने के भीतर हो।"

सुप्रीम कोर्ट ने रखी कड़ी शर्तें

SC grants bail to Tehelka founder Tarun Tejpal

उच्चतम न्यायालय ने तेजपाल को जमानत देते हुए कड़ी शर्तें भी रखी हैं।

न्यायालय ने कहा है, "अगर एक भी शर्त का उल्लंघन किया गया तो जमानत को रद्द कर दिया जायेगा।"

पूरा मामला नवंबर 2013 का है, जब तेजपाल पर उनकी महिला सहकर्मी की ओर से यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे। जिसमें 30 नवम्बर को गोवा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सहकर्मी से यौन उत्पीड़न का आरोप

SC grants bail to Tehelka founder Tarun Tejpal

उच्चतम न्यायालय ने तेजपाल को अपनी मां के अंतिम संस्कार और उसके बाद की रस्मों को पूरा करने के लिए 19 मई को तीन हफ्ते के लिए अंतरिम जमानत दी थी।

जिसे बाद में बढ़ाकर 27 जून तक किया गया था। तेजपाल की मां का निधन 18 मई को हो गया था।

हालांकि जमानत मिलने के बावजूद रिहाई में देरी होने की वजह से वह अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed