फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   SC dismissed jat students plea

सुप्रीम कोर्ट ने नामंजूर की जाटों की याचिका

Tue, 31 Mar 2015 10:49 PM IST
Updated Tue, 31 Mar 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
SC dismissed jat students plea

सुप्रीम कोर्ट ने जाट आरक्षण संबंधी अपने फैसले में किसी प्रकार के फेरबदल से इनकार कर दिया है। शीर्ष अदालत ने साफ किया कि जाट आरक्षण को निरस्त करने का फैसला इस सत्र के लिए चल रही दाखिले की प्रक्रिया पर भी लागू होगा। हालांकि अदालत ने कहा कि जिनका दाखिला हो चुका है, उन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन


शीर्ष अदालत ने जाट छात्रों के समूह द्वारा दाखिल उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि इस वर्ष पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के दाखिले में उन्हें ओबीसी श्रेणी में रहने दिया जाए। छात्रों का कहना था कि 17 मार्च के आदेश के बाद मेरिट लिस्ट में बदलाव हो गया है ओर उन्हें अब सामान्य वर्ग में डाल दिया गया है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति रंजन गोगई और न्यायमूर्ति रोहिंगटन नरीमन की पीठ ने कहा है कि शीर्ष अदालत के आदेश से साफ है कि इस सत्र के लिए चल रही दाखिले की प्रक्रिया में भी जाट छात्र ओबीसी के तहत दाखिले के हकदार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीठ ने कहा कि 9 अप्रैल 2014 के अंतरिम आदेश में ही साफ कर दिया था कि ओबीसी कोटे केतहत जाट छात्रों का दाखिला इस लंबित जनहित याचिका के अंतिम निर्णय पर निर्भर है। हालांकि अदालत ने कहा है जिन छात्रों को दाखिल मिल चुका है, उन पर इस आदेश का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने नहीं मानी कोई दलील

SC dismissed jat students plea

जाट छात्रों की ओर से पेश वरिष्ठ वकील जयंत भूषण ने अदालत से कहा कि याचिकाकर्ता छात्र ऑल इंडिया पोस्ट ग्रेजुएट डेंटल एंट्रेंस एग्जामिनेशन, 2015 और ऑल  इंडिया पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेस एग्जामिनेशन 2015 में ओबीसी कोटे के तहत मेरिट लिस्ट में आए थे।

इन दोनों परीक्षाओं के नतीजे शीर्ष अदालत के फैसले से काफी पहले आ गए थे। इस कारण इन छात्रों ने दूसरे संस्थानों की परीक्षाएं भी नहीं दीं। छात्रों का कहना था कि दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा निकाली गई नई लिस्ट में उन्हें सामान्य श्रेणी में डाल दिया गया हैं। लिहाजा उनकी रैंक नीचे हो गई है।

चूंकि पहले ओबीसी लिस्ट में उनका स्थान ऊपर था लिहाजा उन्हें ऑल इंडिया कॉउंसिलिंग में हिस्सा नहीं लिया था। इस कारण छात्र काफी दुविधा में हैं। मालूम हो कि गत 17 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने चार मार्च 2014 को यूपीए सरकार द्वारा जारी उस अधिसूचना को खारिज कर दिया था जिसमें नौ राज्यों के जाटों को केंद्र की ओबीसी लिस्ट में शामिल करने का निर्णय लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed