फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   IPL Spot Fixing Report - Supreme Court Disclosed Important Names in IPL spot-fixing Hearing

स्पॉट फिक्सिंग पर सुप्रीम कोर्ट ने किया अहम नामों का खुलासा

Fri, 14 Nov 2014 04:14 PM IST
Updated Fri, 14 Nov 2014 04:14 PM IST
विज्ञापन
IPL Spot Fixing Report - Supreme Court Disclosed Important Names in IPL spot-fixing Hearing

सुप्रीम कोर्ट ने आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग को लेकर अहम नामों का खुलासा किया है। सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान चार नामों का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान जिन चार नामों का खुलासा हुआ है वे हैं सुंदर रमन, मय्यपन, श्रीनिवासन और राज कुंद्रा।

इसके साथ ही बीसीसीआई के चुनावों के लिए होने वाली सालाना बैठक को भी सुप्रीम कोर्ट ने स्थागित करने के लिए कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल मुदगल कमेटी रिपोर्ट में शामिल खिलाड़ियों के नामो का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने जिन लोगों के नामों का खुलासा किया है। उन लोगों को रिपोर्ट की कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी। चार हफ्ते के अंदर इन लोगों को अपना जवाब दाखिल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग को लेकर अब अगली सुनवाई 24 नवंबर को करेगा। अभी इस बात का पता नहीं लग पाया है कि सुप्रीम कोर्ट ने इन नामों का खुलासा किस संदर्भ में किया है।

वर्ल्ड कप टीम में शामिल खिलाड़ी का आया था नाम

IPL Spot Fixing Report - Supreme Court Disclosed Important Names in IPL spot-fixing Hearing

गौरतलब है कि वर्ष 2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल एक प्रमुख खिलाड़ी का नाम आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में शामिल है। इस बात का पता जस्टिस मुकुल मुदगल कमेटी की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग को लेकर जमा की गई फाइनल रिपोर्ट में है। इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया था।

जस्टिस मुकुल मुदगल कमेटी की रिपोर्ट से पता चला है कि यह खिलाड़ी टीम ‌इंडिया का नियमित खिलाड़ी नहीं है। पर उस खिलाड़ी ने अंतिम आईपीएल में एक प्रमुख टीम की तरफ से मैच खेला था।

जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी कि जिस खिलाड़ी का नाम रिपोर्ट में सामने आया है। उसका चेन्नई और जयपुर फ्रेंचाइजी से कुछ भी लेना-देना नहीं है। इस मामले में दो अन्य टीमों के खिलाड़ी जांच के दायरे में हैं।

तीन साल पुराने फोन टेप के जरिए इस खिलाड़ी से पूछताछ की गई है। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नियुक्त किए गए आईपीएस अधिकारी बीबी मिश्रा ने इस खिलाड़ी को समन दिया और उससे पूछताछ की है। बीबी मिश्रा को जस्टिस मुकुल मुदगल कमेटी की मदद करने के लिए नियुक्त किया गया है।

कई खिलाड़ियो से हो चुकी है पूछताछ

IPL Spot Fixing Report - Supreme Court Disclosed Important Names in IPL spot-fixing Hearing

इससे पहले भारतीय टीम के कई वरिष्ठ खिलाड़ियों से इस मामले में पूछताछ हो चुकी है। आईसीसी चेयरमैन एन श्रीनिवासन के दामाद मय्यपन की भूमिका को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के कई खिलाड़ियों से पूछताछ की गई थी।

ऑडियो टेप की फॉरेसिंक रिपोर्ट में मय्यपन की आवाज के नमूने सही पाए गए। इस ऑडियो टेप में मय्यपन की तरफ से आईपीएल मैचों सट्टेबाजी को लेकर बातचीत की गई है।

सुप्रीम कोर्ट की तरफ से बनाई गई कमेटी में सॉलिस्टिर जनरल एल नागेश्चर राव, वरिष्ठ अधिवक्ता निलॉय डूटा, बीबी मिश्रा और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली शामिल है।

जस्टिस मुदगल कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में किसी का नाम भी लीक न हो इसके लिए जांच रिपोर्ट में खिलाड़ियों को नाम के बजाए नंबर से संबोधित किया गया हैं।

जस्टिस मुद्गल बोले मुझ नहीं कोई दबाव

IPL Spot Fixing Report - Supreme Court Disclosed Important Names in IPL spot-fixing Hearing

सुप्रीम कोर्ट में स्पॉट फिक्सिंग को लेकर जमा की गई रिपोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिप्पणी करने से मना कर दिया है। जस्टिस मुकुल मुद्गल ने कहा कि मुझे जो कहना था वो मैने अपनी रिपोर्ट में कह दिया है। उन्होंने साफ कर‌ दिया कि मुझ पर इस रिपोर्ट को लेकर कोई दबाव नहीं था।

उन्होंने कहा कि अभी मामले की सुनवाई चल रही है। इसलिए इस मामले में कुछ भी कहना सही नहीं होगा। गौरतलब है कि आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग को लेकर भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और आल राउंडर सुरेश रैना से भी पूछताछ हो चुकी है।

इस मामले में यह भी राय रखी गई है कि इस आगे होने वाले आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्‍थान को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई 24 नवंबर को होनी है। इस सुनवाई में और बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed