फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   satish chandra mishra raised issue of pk poster in parliament

आमिर के न्यूड होने पर सांसद भी खफा

Wed, 13 Aug 2014 07:38 PM IST
Updated Wed, 13 Aug 2014 07:38 PM IST
विज्ञापन
satish chandra mishra raised issue of pk poster in parliament

आमिर खान की फिल्म पीके के पोस्टर को लेकर विवाद थम नहीं रहे हैं। संसद में भी पोस्टर का मुद्दा उठाया गया। राज्यसभा में बहुजन पार्टी के सदस्य सतीश चंद्र मिश्रा ने पोस्टर का मुद्दा उठाया।

विज्ञापन


उन्होंने पीके के पोस्टर को प्रचार का हथकंडा बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे पोस्टर पब्लिस्टिटी स्टंट हैं। सरकार को ऐसी चीजों पर सख्ती बरतना चाहिए।

आमिर खान की फिल्म पीके दिसंबर में रीलिज होनी है। फिल्म के प्रचार के लिए नया पोस्टर जारी किया गया है।

पोस्टर में आमिर रेलवे ट्रैक पर नग्न अवस्था में एक रेडियो लेकर खड़े हैं। पोस्टर को लेकर कई राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने आपत्ति जताई है।

अदालत में एक याचिका भी डाली गई

satish chandra mishra raised issue of pk poster in parliament

पोस्टर को लेकर दिल्ली तीस हजारी अदालत में एक याचिका भी डाली गई थी। याचिका में आमिर खान समेत ‌फिल्म से जुड़े कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की मांग की गई थी।

हालांकि अदालत ने मुकदमा दर्ज करने का निर्देश देने से इनकार कर दिया। अदालत ने याचिकाकर्ताओं को साक्ष्य पेश करने का निर्देश देते हुए सुनवाई के लिए पांच नवंबर की तारीख तय की है।

शिकायत में आमिर खान, निदेशक राजकुमार हिरानी, निर्माता विधु विनोद चोपड़ा, सिद्घार्थ राय कपूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed