{"_id":"5ffcc13527984d39fb33681c14b4f9db","slug":"sarpanch-lost-his-position-due-to-three-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो से ज्यादा हुए बच्चे तो गंवाई मुखिया जी ने कुर्सी ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दो से ज्यादा हुए बच्चे तो गंवाई मुखिया जी ने कुर्सी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 24 Sep 2013 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में एक सरपंच को दो बच्चों संबंधी नियम तोड़ने की भरपाई अपनी कुर्सी गवां कर करनी पड़ी।
विज्ञापन
सिविल न्यायाधीश की अदालत ने जिले की कुहुदी ग्राम पंचायत के सरपंच राजीव कुमार प्रस्टी का निर्वाचन रद्द कर दिया है।
प्रस्टी ने राज्य में पंचायत चुनावों के लिए नामांकन पत्र भरते समय अपने दो बच्चे होने की गलत जानकारी देकर नियम का उल्लंघन किया था।
ओडिशा ग्राम पंचायत कानून की धारा 11 के मुताबिक, दो से ज्यादा संतानों वाला व्यक्ति पंचायत चुनाव लड़के के योग्य नहीं है।
प्रस्टी चार साल पहले पंचायत चुनावों में दीप्ति रंजन दास को हराकर सरपंच बने थे।
नामांकन पत्र भरे जाने के दौरान दास ने निर्वाचन अधिकारी से प्रस्टी का नॉमिनेशेन रद्द करने की मांग की थी। दास का आरोप था कि प्रस्टी तीन बच्चों के पिता हैं और उन्होंने नॉमिनेशन में गलत जानकारी दी है।
लेकिन निर्वाचन अधिकारी ने उनकी मांग खारिज कर दी। तब दास ने अदालत में याचिक दायर की, जहां प्रस्टी को सरपंच के पद से हटाने का फैसला दिया गया है।