फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sardar Vallabhbhai Patel hero, Jawharlal Nehru villain in Congress mouthpiece's article

सोनिया के पिता को कहा फासिस्ट, संपादक बर्खास्त

Mon, 28 Dec 2015 05:15 PM IST
Updated Mon, 28 Dec 2015 05:15 PM IST
विज्ञापन
Sardar Vallabhbhai Patel hero, Jawharlal Nehru villain in Congress mouthpiece's article

कांग्रेस के 131वें स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस के खिलाफ उनके ही एक मुखपत्र ने विवादित लेख छापते हुए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और सोनिया गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाया था। मुंबई इकाई से छपने वाले इस मुखपत्र ने लिखा है कि अगर नेहरू ने पूर्व गृहमंत्री वल्लभभाई पटेल की बात मानी होती तो आज कश्मीर, चीन और तिब्बत जैसी समस्याएं देश के सामने नहीं होती। वहीं, मामले में बवाल मचने के बाद अखबार के संपादक सुधीर जोशी को बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


मिड डे ऑनलाइन के मुताबिक कांग्रेस के मुखपत्र 'कांग्रेस दर्शन' ने पार्टी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए साफ तौर पर कहा है कि नेहरू को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व गृहमंत्री सरदार पटेल की बात माननी चाहिए थी। मुखपत्र ने लिखा कि 'विदेश विभाग पं नेहरू का कार्यक्षेत्र था, लेकिन कई बार उप प्रधानमंत्री होने के नाते कैबिनेट की विदेश विभाग समिति में उनका जाना होता था। उनकी दूरदर्शिता का लाभ यदि उस समय लिया जाता तो अनेक वर्तमान समस्याओं का जन्म न होता।'
विज्ञापन


मुखपत्र ने यह भी लिखा कि 1950 में ही सरदार पटेल ने एक पत्र लिखकर तिब्बत के प्रति चीन की नीति से नेहरू को अवगत कराया था। उन्होंने लिखा था कि चीन का रवैया कपटपूर्ण और विश्वासघाती है। अगर चीन तिब्बत पर कब्जा कर लेता है तो इससे नई समस्याओं का जन्म होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया पर भी साधा निशाना

Sardar Vallabhbhai Patel hero, Jawharlal Nehru villain in Congress mouthpiece's article

मुखपत्र ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी निशाना साथा। लेख के मुताबिक सोनिया का सपना था कि वो एयर होस्टेस बनें। लेख ने सोनिया के पिता को फासिस्ट सेना का सिपाही बताया जिसकी दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मौत हो गई थी। लेख में सोनिया गांधी के पार्टी अध्यक्ष बनने पर भी सवाल उठाया। मुखपत्र ने लिखा, 'सोनिया गांधी 1997 में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्य तौर पर शामिल हुई और महज 62 दिनों में कांग्रेस की अध्यक्ष बन गईं।'

इस विवादित लेख के छपने के बाद कांग्रेस ने इस पर कड़ा विरोध जताया है। कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद संजय निरुपम ने इस आलोचना की और मुखपत्र में दोबारा ऐसे लेख न छपे इसके लिए कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed