सारा की मां बोली, 'मनोज गोयल है हत्या का असली सूत्रधार'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी के करीबियों पर भी शिकंजा कसता जा रहा है। सारा की मां सीमा सिंह ने बेटी की हत्या का आरोप अमन मणि पर लगाया लेकिन इसका सूत्रधार मनोज गोयल को बताया।
उनका कहना है कि फीरोजाबाद और आगरा में वारदात को अंजाम देने में अमन मणि की मनोज गोयल ने मदद की। मनोज गोयल के अन्य मामलों में भी संलिप्तता की बात कही।
सारा मामले की जांच में जुटी सीबीआई जल्द ही जेल में बंद अमन मणि से पूछताछ करेगी। इसके अलावा फीरोजाबाद में जीडी गोयंका स्कूल के संचालक मनोज गोयल समेत अन्य नाम भी इस सूची में शामिल हैं। पुलिस की केस डायरी में मनोज गोयल के नाम का जिक्र भी किया गया है।
सीमा सिंह ने किया दावा
सारा की मां सीमा सिंह का दावा है कि बेटी की हत्या में तेल माफिया मनोज गोयल का हाथ है। मनोज ही घटना का सूत्रधार है, उसके सहयोग के बिना अमन मणि फीरोजाबाद में वारदात को अंजाम नहीं दे सकता।
सीमा सिंह की माने तो मनोज गोयल सारा की मौत के बाद उसका सामान देने घर आया था। अमर मणि त्रिपाठी के भाई के साथ गए मनोज गोयल ने मामले को निपटाने का दबाव भी डाला था। इसके बाद फोन करके धमकी भी दी थी।
सीमा सिंह ने अमर उजाला को बताया कि सारा सिंह की मौत के बाद पूरे परिवार की निगरानी की जा रही है। घर के बाहर दिन भर गाड़ियां चक्कर लगाती हैं। अमन मणि के दोस्त और अमर मणि के कई करीबियों की कारें अक्सर मुख्य गेट पर खड़ी मिलती हैं। पुलिस को बताने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
सारा के मोबाइल का हो रहा इस्तेमाल
सीमा सिंह ने बताया कि आगरा निवासी मनोज गोयल ने सारा का सामान तो दिया लेकिन मोबाइल अपने पास रखा। वही उसका इस्तेमाल कर रहा है। विगत सप्ताह जब उन्होंने सारा के मोबाइल पर काल किया, तो चार बार रिंग गई। हालांकि, किसी ने रिसीव नहीं किया। जब शाम को फिर काल किया तो वह मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। मोबाइल में सारा की मौत से जुड़े कई राज दफन हैं।
उन्होंने कहा कि इतना अहम सबूत होने के बाद भी पुलिस उसे रिकवर करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। अंतिम समय में सारा के दोनों फोन अमन मणि के बाबा श्याम नारायण तिवारी के हाथों में भी देखे गए थे।