फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sanjay dutt released from jail for one month parole

बवाल के बाद जेल से बाहर आए मुन्ना भाई

Sat, 21 Dec 2013 01:17 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 21 Dec 2013 01:17 PM IST
विज्ञापन
sanjay dutt released from jail for one month parole

पेरोल को लेकर मचे हो-हल्ले के बाद बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त आखिरकार शनिवार को पुणे के यरवदा जेल से बाहर आ गए।

विज्ञापन


संजय दत्त को पेरोल मिली और वह एक महीने के लिए जेल से रिहा हुए हैं। लेकिन इस रिहाई से पहले काफी विवाद मच चुका है। दरअसल, उन्हें यह रिहाई अपनी पत्नी मान्यता दत्त की तबीयत खराब होने के आधार पर दी गई थी।

लेकिन जब उन्हें पेरोल पर रिहा करने का आदेश दिया गया, उससे ठीक पहले की उन तस्वीरों ने बवाल मचा दिया, जिसमें मान्यता एक पार्टी में नजर आ रही हैं।

मीडिया में आईं प्रीमियर की तस्वीरें
यह 5 दिसंबर को आर राजकुमार फिल्म की प्रीमियर पार्टी थी। इस पार्टी में मान्यता के डांस करने की भी खबरें हैं। इन तस्वीरों के मीडिया में आ जाने के बाद इस बात पर बवाल उठा कि संजय दत्त झूठ बोलकर जेल से निकल रहे हैं।
विज्ञापन


इन सब पर अब महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल ने कहा कि इस विषय पर जांच की जा रही है। यदि ऐसा सही पाया गया तो संजय दत्त की यह पेरोल खत्म हो जाएगी।

ऐसा भी कहा जा रहा था कि संजय दत्त की पेरोल रद्द हो सकती है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने इस बात के संकेत दिए थे। संजय पर झूठा बहाना बनाकर जेल से बाहर निकलने की कोशिश का आरोप भी लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में शराब परोसने पर भी हुआ बवाल
पुणे की यरवदा जेल में फिल्म अभिनेता संजय दत्त को शराब परोसने का मामला तूल पकड़ा। अब महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले की जांच कराने की घोषणा की है।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री आरआर पाटिल ने कहा, 'हम लोग रिपोर्ट की जांच करेंगे और जो भी शख्स इसमें शामिल होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।'

इससे पहले राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता विनोद तावडे़ ने आरोप लगाया था कि कानून का उल्लंघन कर यरवदा जेल में संजय को शराब परोसी जा रही है। इसमें कुछ पुलिस अधिकारी अभिनेता की सहायता कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed