फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sangh criticise rahul gandhi, says he is mister india of congress

राहुल गांधी की छुट्टियों पर संघ ने ली चुटकी

Mon, 28 Sep 2015 12:18 PM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
एजेंसी / नई दिल्ली Updated Mon, 28 Sep 2015 12:18 PM IST
विज्ञापन
sangh criticise rahul gandhi, says he is mister india of congress

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने विदेश यात्रा पर गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा निशाना साधा है। संघ के अनुसार पुरानी पार्टी के जवान मिस्टर इंडिया जहाज छोड़कर जा चुके हैं। हमेशा की तरह पार्टी चलाने की जिम्मेदारी बूढ़े कंधों पर है।

विज्ञापन


संघ ने अपने मुखपत्र पांचजन्य के माध्यम से राहुल की जमकर खिंचाई की है। इसमें बिहार चुनाव का हवाला देते हुए लिखा गया है कि हमेशा की तरह मिस्टर इंडिया बिना कोई सबूत छोड़े परिदृश्य से गायब हैं।
विज्ञापन


कुछ लोगों का कहना है कि उनकी अनुपस्थिति मतदान से पहले की थकान का संकेत है। वहीं कांग्रेस के समर्थक उनकी यात्रा को किसी अनजान वैश्विक सम्मेलन का नाम दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न खिलाड़ी है, न अंपायर

sangh criticise rahul gandhi, says he is mister india of congress

इसमें लिखा है कि धर्मनिरपेक्ष और सोशलिस्ट पार्टियां अपने आंतरिक झगड़ों और एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी की उपस्थिति से डरी हुई हैं। संघ की आलोचना के दायरे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी आए हैं।

केजरीवाल का नाम लिए बिना कहा गया है कि वह अपने पूर्व कैबिनेट सहयोगी के विवाद को संभालने के लिए बिहार चुनाव से बाहर हैं। कम से कम उनके पास बिहार से अनुपस्थित रहने का एक कारण तो है।

हाल में संघ प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण संबंधी बयान पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट किया था, जिसमें भागवत तथा ओवैसी को एक ही चेहरे के दो पहलू के रूप में दर्शाया गया था।

संघ ने इसका जवाब देते हुए कहा है कि दिग्विजय सिंह एक ऐसे मैच में टिप्पणी कर रहे हैं, जिसमें वह न तो खिलाड़ी हैं और न ही अंपायर। बिहार चुनाव के खेल में कांग्रेस स्टेडियम के बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed