फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   RSS also Tensed Due to NDA Governement U-Turns

मोदी सरकार से संघ भी परेशान, ये है वजह

Tue, 02 Dec 2014 10:19 AM IST
Updated Tue, 02 Dec 2014 10:19 AM IST
विज्ञापन
RSS also Tensed Due to NDA Governement U-Turns

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को लोकसभा चुनाव में जनता से किए वादे अब भारी पड़ने लगे हैं। विपक्ष के साथ ही अपने सहयोगी संगठनों की ओर से भी सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप लगने लगे हैं।

विज्ञापन


पूर्ण बहुमत और कुशल नेतृत्व के बावजूद अहम मामलों पर सरकार के यू-टर्न ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भी चिंताएं बढ़ा दी हैं। बताया जा रहा है कि वन रैंक वन पेंशन और रक्षा सौदों में बिचौलियों की रोक को लेकर भी सरकार अब पलटी मारने की तैयारी में है।
विज्ञापन


इससे पहले काले धन, न्यूनतम समर्थन मूल्य, बीमा विधेयक और बांग्लादेश के साथ भूमि समझौते पर उसका बदला रुख सामने आ चुका है।

एक वरिष्ठ मंत्री का कहना है कि विपक्ष में रहकर साहस दिखाना अलग बात है और सरकार में आकर उन पर अमल करना अलग मामला है। सरकार को वन रैंक वन पेंशन को लागू कर पाना सहज नहीं दिख रहा है। दिवाली के दिन सियाचिन में जवानों के बीच प्रधानमंत्री ने इसका ऐलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ के निशाने पर सरकार

RSS also Tensed Due to NDA Governement U-Turns

वहीं सरकार का यह भी मानना है कि बिचौलियों के बिना रक्षा सौदे हो ही नहीं सकते। दूसरे देशों के साथ रक्षा सौदे के लिए बिचौलियों का होना अब सरकार को जरूरी लगने लगा है।

सरकार को एक वर्ष का हनीमून पीरियड देने के बावजूद संघ अपने निर्णय पर पुनर्विचार को मजबूर हो रहा है। जमीनी सच्चाइयों को समझते हुए संघ नेतृत्व ने तय किया है कि आगामी मार्च में नागपुर में होने वाली प्रतिनिधि सभा की बैठक में वह सरकार के कामकाज की समीक्षा करेगा।

वहीं संघ के संगठनों ने सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय महासचिव प्रभाकर केलकर ने न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।

उनका कहना है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर महज 50 रुपये का इजाफा कर सरकार ने किसानों के साथ किए अपने वादे को तोड़ा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह अपने वादे को पूरा करे या कम से कम 250 की रुपये के बोनस का ऐलान करे। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार वादाखिलाफी से बाज नहीं आएगी तो उसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed