फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sangeet som call mahapanchayat in sardhana meerut.

संगीत सोम का महापंचायत का ऐलान

Tue, 16 Sep 2014 08:54 AM IST
Updated Tue, 16 Sep 2014 08:54 AM IST
विज्ञापन
Sangeet som call mahapanchayat in sardhana meerut.

भाजपा विधायक संगीत सोम के कैंप कार्यालय पर शनिवार को नगर और देहात के लोगों की बैठक हुई। इसमें सरधना क्षेत्र में बढ़ रही छेड़छाड़ और गोकशी की घटनाओं पर स्थानीय पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं करने की बात लोगों ने बात कही।

विज्ञापन


इस पर भाजपा विधायक ने 9 सितंबर को क्षेत्र के लोगों की बैठक बुलाने और जल्द ही महापंचायत करने का ऐलान किया है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि छेड़छाड़ और गोकशी दोनों ही मामले गंभीर है। इसके बावजूद पुलिस आंखें मूंदे है। इससे कोई भी बड़ी घटना घट सकती हैं।
विज्ञापन


ऋषिपाल बाबा ने कहा कि कई बार गोकशी के लिये गोवंश ले लाने की शिकायत की गई, लेकिन पुलिस सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। इससे गोतस्कर गोवंश को लेकर भाग निकले। वहीं छेड़छाड़ के मामलों को पुलिस ले देकर रफा दफा कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'गोकशी और बढ़ती छेड़छाड़ से क्षेत्र परेशान'

Sangeet som call mahapanchayat in sardhana meerut.

लोगों की बात सुनने के बाद विधायक संगीत सोम ने लोगों ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही 9 सितंबर को फिर से कैंप कार्यालय पर बैठक बुलाने और जल्द ही महापंचायत करने का ऐलान किया।

यह भी दावा किया कि महापंचायत में एक लाख लोग जुटेंगे। ऋषिपाल, मोनू, बंटी, विरेंद्र, अजय कुमार, महेश, अजय, सतेंद्र ,अर्जुन, विनोद, लोकेश और शिवकुमार आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed