फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   salman shahrukh case hearing on 24 january

सलमान-शाहरुख के खिलाफ बहस पूरी, 24 को होगी सुनवाई

Mon, 18 Jan 2016 09:48 PM IST
Updated Mon, 18 Jan 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
salman shahrukh case hearing on 24 january

अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान द्वारा काली मां के मंदिर में जूते पहनकर जाने की शिकायत के वाद में सोमवार को स्पेशल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट में बहस पूरी हो गई। न्यायालय ने प्रार्थना पत्र पर आदेश के लिए पत्रावली 24 जनवरी के लिए रिजर्व कर ली है।

विज्ञापन


वादी अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी भरत राजपूत ने गिरजा शर्मा अधिवक्ता की तरफ से स्पेशल सीजेएम की कोर्ट में धारा 295, 295ए, 153 ए आईपीसी के तहत प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन


जिसमें अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान के अलावा वाई कोम 18 मीडिया कंपनी और यू ट्यूब के सीईओ और बिग बॉस के डायरेक्टर और क्रिएटिव हेड को प्रतिवादी बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक भावनाओं को ठेस

salman shahrukh case hearing on 24 january

प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया कि विगत 20 दिसंबर 2015 की रात कलर्स चैनल पर बिग बोस कार्यक्रम में एक दृश्य में अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान को जूते पहनकर काली मां के मंदिर में जाते हुए दिखाया गया।

उन्होंने इस पर विरोध दर्ज कराते हुए संबंधित सभी पक्षों से आग्रह किया था कि इन दोनों अभिनेताओं के इस कृत्य से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को बेहद ठेस पहुंच रही है, इसलिए इस दृश्य को न दिखाया जाए।

इसके बावजूद भी इसे दिखाया गया। न्यायालय ने प्रार्थना पत्र की सुनवाई कर पत्रावली निर्णय के लिए 24 जनवरी के लिए रिजर्व कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed