फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   VIDEO: Sakshi Maharaj raged on Media after getting Notice from BJP

VIDEO: भाजपा ने चलाया डंडा तो मीडिया पर भड़के साक्षी

Tue, 13 Jan 2015 03:52 PM IST
Updated Tue, 13 Jan 2015 03:52 PM IST
विज्ञापन
VIDEO: Sakshi Maharaj raged on Media after getting Notice from BJP

'चार बच्चों' के बयान पर सफाई मांगे जाने के बाद साक्षी महाराज मीडिया से खफा हो गए।

विज्ञापन


मंगलवार को भाजपा आलाकमान की ओर से भेजे गए नोटिस के मसले पर मीडियाकर्मियों ने साक्षी महाराज से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा कोई नोटिस नहीं मिला है। सवाल दोबारा किया गया तो वो भड़क उठे और मीडिया के सदस्यों को झटकते हुए उन्होंने कहा कि आप क्यों परेशान हैं?

साक्षी महाराज ने कहा, 'ये हमारे घर का मामला है, आप (मीडिया) क्यों परेशान हैं।' वहीं साक्षी महाराज के आवास पर भी पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई और मीडियाकर्मियों को वहां से हटने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


देखें साक्षी महाराज का वीडियो, जिसे ANI से लिया गया है-

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष ने भेजा साक्षी को नोटिस

VIDEO: Sakshi Maharaj raged on Media after getting Notice from BJP

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 'चार बच्‍चों' के बयान के मसले पर साक्षी महाराज से सफाई मांगी है। साक्षी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए शाह ने उन्हें दस दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है।

बताया जा रहा है कि साक्षी के खिलाफ अनुशासन का डंडा चलाने का फैसला शाह को मजबूरी में उठाना पड़ा है। उनके विवादित बयानों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक आहत हैं। पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष शाह की ओर से साक्षी को पहले भी नसीहतें मिल चुकी हैं।

लेकिन साक्षी के बोल में सुधार होने के बाद उनके बडबोले बोल की एक लंबी फेहरिस्त बन गई है। आलाकमान की तमाम हिदायतों को अनदेखा करते हुए साक्षी एक-एक कर विवादित बयान देते जा रहे हैं। साक्षी के विवादित बोल से कई दफे मोदी सरकार से लेकर भाजपा आलाकमान को शर्मिंदगी उठानी पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed