{"_id":"a0a57d9ae0d05515ea2944b9517d0684","slug":"saina-nehwal-lost-to-the-all-england-badminton-championships-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में टूटी आस, साइना नेहवाल हारीं","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में टूटी आस, साइना नेहवाल हारीं
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 09 Mar 2015 08:22 AM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने का भारत का सपना फिर टूट गया। भारत की स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल को प्रतियोगिता के फाइनल में हार के चलते केवल रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल को फाइनल में स्पेनिश खिलाड़ी कैरोलिना मर्लिन के हाथों 17-21, 21-15, 21-7 से हार का मुंह देखना पड़ा। इससे पहले साइना ने सेमीफाइनल में चीन की सुन यू को सीधे सेटों में हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
इसके बाद से ही साइना से आल इंग्लैंड चैंपियनशिप जीतने की उम्मीद की जा रही थी। दिग्गज खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण और साइना के कोच पुलेला गोपीचंद ही भारत की ओर से आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंम्पियनशिप जीत सके हैं।
विज्ञापन