फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Saffron uniform for Hindu kids, green for Muslim in ahmdabad schools

हिंदू बच्चे भगवा रंग में तो मुस्लिम बच्चे हरे रंग में

Wed, 15 Apr 2015 01:31 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 15 Apr 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
Saffron uniform for Hindu kids, green for Muslim in ahmdabad schools

अहमदाबाद में नगर निगम के शाहपुर पब्लिक स्कूल और दानी लिम्डा पब्लिक स्कूल, ऐसे सरकारी स्कूल हैं जो इंग्लिश मीडियम हैं। इंग्लिश मीडियम स्कूल होने के अलावा इन स्कूलों की एक और खासियत है। इन दिनों ये स्कूल अपने आप में इसलिए अनोखे बने हुए हैं क्योंकि दोनों स्कूलों में हिंदू और मुसलमान बच्चों को अलग-अलग रंगों में बांटा गया है।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, शाहपुर पब्लिक स्कूल जहां हिंदू बच्चों की संख्या ज्यादा है वहां केसरिया रंग की ड्रेस निर्धारित है। जबकि लिम्डा पब्लिक स्कूल में जहां मुस्लिम बच्चों की संख्या ज्यादा है वहां बच्चों को हरे रंग की ड्रेस पहनाई जाती है।
विज्ञापन


शहर में 454 हिंदी माध्यम के स्कूल भी हैं। इन स्कूलों में एक ही रंग की ड्रेस सफेद शर्ट और नीला पैंट निर्धारित किया गया है।

धर्म के आधार पर ड्रेस निर्धारित करने पर सफाई

Saffron uniform for Hindu kids, green for Muslim in ahmdabad schools

धर्म के आधार पर केसरिया और हरे रंग की ड्रेस निर्धारित करने पर अहमदाबाद नगर निगम स्कूल बोर्ड के चेयरमैन जगदीश भावसर का कहना है कि इन दोनों के स्कूलों में केसरिया और हरे रंग की ड्रेस जरूर है लेकिन यह ड्रेस किसी धार्मिक आधार पर नहीं लागू की गई।

उन्होंने कहा कि ड्रेस का रंग किसी धर्म से नहीं जोड़ा जाना चाहिए क्योंकि दोनों स्कूलों को दो रंग की ड्रेस निर्धारित की गई थीं जिसके बाद एक स्कूल को हरे रंग की ड्रेस दी गई जबकि दूसरे स्कूल को केसरिया रंग की।

हालांकि रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दानी लिम्डा स्कूल मुस्लिम बस्ती में‌ स्थि‌त है और उसमें पढ़ने वाले 95 प्रतिशत बच्चे मुस्लिम हैं। वहीं शाहपुर पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले 95 प्रतिशत बच्चे हिंदू हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed