फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   saffron uniform for gujarat govt school

गुजरात में स्कूली बच्चे भी हुए भगवामय!

Fri, 07 Jun 2013 03:28 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 07 Jun 2013 03:28 PM IST
विज्ञापन
saffron uniform for gujarat govt school

अहमदाबाद में नगर निगम के एक स्कूल में बच्चों की स्कूल यूनिफॉर्म भगवा रंग की रखी गई है।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक यह नया स्कूल है और गुरूवार से ही चलना शुरू हुआ है।

यहां बच्चों की यूनिफॉर्म में गाढ़े नीले रंग की शॉर्ट्स और भगवा रंग की टी-शर्ट रखी गई है।

शाहपुर स्थित यह स्कूल पहला अंग्रेजी माध्यम का स्कूल है। इसमें 65 बच्चे पढ़ते हैं और दो किंडरगार्टन कक्षाएं हैं। स्कूल में 10 जून से कक्षाएं शुरू हो रही हैं।

मुफ्त में मिली ड्रेस
बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म मुफ्त में दी गई है। इस स्कूल के अधिकतर बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के हैं। कुछ बच्चे मिर्जापुर और खानपुर जैसे दूर-दराज की जगहों से भी हैं।
विज्ञापन


अलग पहचान के लिए चुना रंग
यूनिफॉर्म के लिए भगवा रंग को ही चुने जाने के सवाल पर अहमदाबाद स्कूल बोर्ड के चेयरमैन जगदीश भवसार ने कहा कि बच्चों की अलग पहचान देने के लिए इस रंग को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह रंग सुंदर भी है और इसके अलावा कोई दूसरा कारण नहीं है।

इस स्कूल का नाम 'प्रहलाद पटेल शिक्षण संकुल' है। यह नाम भाजपा के नेता और अहमदाबाद स्कूल बोर्ड के पहले अध्यक्ष के नाम पर रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed