फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   safety review of military bases should ne done within deadline

समय सीमा में होगी सैन्य ठिकानों की सुरक्षा समीक्षा

Sat, 16 Jan 2016 05:45 AM IST
Updated Sat, 16 Jan 2016 05:45 AM IST
विज्ञापन
safety review of military bases should ne done within deadline

पठानकोट आतंकी हमले से सबक लेते हुए सेना के तीनों अंगों, अर्धसैनिक बलों, खुफिया एजेंसियों और पुलिस के सभी ठिकानों की सुरक्षा समीक्षा (सिक्योरिटी ऑडिट) किए जाने का उच्च स्तर पर फैसला लिया गया है। यह काम तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री मनोहर परिकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने बैठक कर सीमा पार की भारत विरोधी हरकतों पर लंबी चर्चा की।
विज्ञापन


इस दौरान पठानकोट हमले में खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा समय पर लिए गए फैसले की तारीफ के साथ अभेद माने जाने वाले सैन्य ठिकानों की कमजोर कड़ियों पर गंभीर मंत्रणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया को मिलेगी खास ट्रेनिंग

safety review of military bases should ne done within deadline

बैठक में खुफिया एजेंसियों की तकनीकी क्षमता बढ़ाने और ऐसे हमले रोकने के ठोस उपायों का शुरुआती खाका तैयार किया गया है। इसके अलावा आतंकी हमले और उसकी जांच के दौरान मीडिया को जानकारी देने के लिए एक ठोस तंत्र विकसित किए जाने की जरूरत पर भी जोर दिया गया।

गृह मंत्रालय के मुताबिक ऐसे संवेदनशील समय में मीडिया में कयास पर आधारित रिपोर्ट के चलते आतंकवाद पर अन्य देशों के साथ सूचना के लेन देने पर विपरीत असर पड़ता है। बैठक में फैसला लिया गया कि मीडिया को आतंकवाद के मामले में उचित तरीके से ब्रीफ किया जाना पूरी सामरिक नीति का हिस्सा होना चाहिए।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में सीमा पार से हाल में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों की घुसपैठ के मद्देनजर गणतंत्र दिवस की तैयारियों का भी जायजा लिया गया। सीमावर्ती इलाकों में सामरिक लिहाज से कमजोर जगहों को मजबूत करने के लिए आगे की नीति तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed