फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   safety of the three judges of the Supreme Court increased

याकूब की फांसी पर अंतिम मुहर लगाने वाले जजों की सुरक्षा बढ़ी

Thu, 30 Jul 2015 11:17 PM IST
गुंजन कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली
गुंजन कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Jul 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
safety of the three judges of the Supreme Court increased

याकूब मेनन की फांसी पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज करने वाले सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सरकार ने यह कदम खुफिया एजेंसी आईबी की चेतावनी पर उठाया है।

विज्ञापन


जस्टिस दीपक मिश्रा, पी सी पंत और अमिताभ राय की तीन जजों वाली बेंच ने एक मत से आखिरी बार बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे सुप्रीम कोर्ट में अदालत बिठा कर मेनन की याचिका को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


इस फैसले ने याकूब की फांसी का रास्ता साफ कर दिया जिसके आधार पर करीब तीन घंटे बाद उसे नागपुर जेल में फांसी दे दी गई।

जजों पर हमले की आशंका

safety of the three judges of the Supreme Court increased

इस फांसी के बाद संभावित खतरों का आंकलन कर रही खुफिया एजेंसी ने सरकार को चेताया कि इन तीनों जजों पर हमले हो सकते हैं।

सरकार ने बिना समय गंवाए इनकी सुरक्षा बढा दी है। इस फैसले से पहले मंगलवार को जस्टिस कुरियन जोसेफ और ए आर दवे वाली बेंच ने खंडित फैसला दे कर याकूब की उम्मीदें बढा दी थी।

साथ ही देश के कई नामी गिरामी नागरिकों ने याकूब की फांसी के खिलाफ राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से लिखित गुजारिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed