फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sadhus fight for plot in Nasik Kumbh

नासिक कुंभ से पहले प्लॉट को लेकर भिड़े साधु, कई जख्मी

Mon, 13 Jul 2015 01:11 PM IST
Updated Mon, 13 Jul 2015 01:11 PM IST
विज्ञापन
Sadhus fight for plot in Nasik Kumbh

नासिक सिंहस्थ कुंभ शुरू होने से पहले ही साधुओं में घमासान छिड़ गया है। नासिक के तपोवन में बने साधु ग्राम के बगल के प्लाट को लेकर साधु-महंत आपस में ही भिड़ गए। इस झड़प में कई साधु जख्मी हो गए हैं। बात थाने तक जा पहुंची।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नासिक नगर निगम ने 17 हेक्टेयर जमीन पर साधु ग्राम का निर्माण किया है। इसके पास स्थित लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट के महंत रामसनेही दास ने बताया कि उन्होंने भी साधु ग्राम के लिए अपनी नौ एकड़ जमीन दी है, जबकि दो एकड़ जमीन अपनी शाखा के खालसों के लिए रिजर्व रखी है। रविवार को इस रिजर्व जमीन पर लगे टेंट पर दिगंबर अखाड़ा के भक्त चरणदास और महंत राजेंद्र दास ने कुछ साधुओं के साथ जबरन कब्जा करना चाहा।
विज्ञापन


आरोप है कि लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट के साधुओं के विरोध करने पर वे मारपीट पर आमादा हो गए।

भक्त चरणदास-राजेंद्र दास के खिलाफ केस दर्ज

Sadhus fight for plot in Nasik Kumbh

इस घटना के बाद महंत रामसनेही दास ने आडगांव पुलिस थाने में भक्त चरणदास और राजेंद्र दास के खिलाफ जमीन हड़पने का मामला दर्ज कराया। एफआईआर दर्ज होने के बाद दोनों अखाड़ों के बीच स्थिति तनावपूर्ण बन गई है।

लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के मणिराम छावनी की एक शाखा है, जिसके प्रमुख महंत रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास जी हैं। नासिक प्रशासन फिलहाल खुद ही प्लाट वितरित कर रहा है।

6 अगस्त से यह जिम्मेदारी अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महंत ज्ञानदास महाराज को सौंप दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed