फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sacrificed my love for principles says karunanidhi

करुणानिधि ने खोला अपने पहले प्यार का राज

Wed, 29 May 2013 06:27 PM IST
चेन्नई/एजेंसी
चेन्नई/एजेंसी Updated Wed, 29 May 2013 06:27 PM IST
विज्ञापन
sacrificed my love for principles says karunanidhi

डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि बुधवार को अपने पुराने प्रेम को याद करते हुए बताया कि उन्होंने अपने उसूलों के चलते उस महिला से शादी नहीं की, जिससे वह बेहद प्रेम करते थे।

विज्ञापन


एक विवाह उत्सव में 89 वर्षीय करुणानिधि ने बताया कि 1944 में मैंने उस महिला के माता-पिता के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन उन्होंने बेटी की शादी रूढ़िवादी परंपराओं के तहत कराने की इच्छा जताई, जिसे मैंने स्वीकार करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया, ‘उनके माता-पिता ने साफ कह दिया कि वह सेल्फ-रेसपेक्ट स्टाइल की शादी की अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने साफ कर दिया कि अगर पारंपरिक तरीके से शादी नहीं हुई, तो अपनी बेटी को शादी नहीं करने देंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन


करुणानिधि ने कहा कि मैंने उनकी शर्तें मानने से इंकार कर दिया और इसी वजह से मेरी उस महिला से शादी नहीं हुई, जिससे मैं प्यार करता था।

बाद में डीएमके प्रमुख ने दयालु से शादी की और उनके चार बच्चे हैं। ‘सेल्फ-रेसपेक्ट’ शादियों में मंत्रोच्चार के लिए पंडित आदि को शामिल नहीं किया जाता है।

इस तरह की परंपरा में विश्वास रखने वालों का मानना है कि इन अंधविश्वासों से दूरियां बनाकर ही समाज में जातीय भेदभाव मिटाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed