फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sachin wrote a letter to maharashtra CM fadnavis for toll tax

सचिन ने आम आदमी के लिए पहली बार चलाया ‘बल्ला’

Sat, 14 Mar 2015 10:40 AM IST
Updated Sat, 14 Mar 2015 10:40 AM IST
विज्ञापन
sachin wrote a letter to maharashtra CM fadnavis for toll tax

भारत रत्न और राज्यसभा सांसद सचिन तेंदुलकर मुंबई की टोल समस्या को लेकर मैदान में उतर पड़े हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर मुंबई के लोगों की मानसिक परेशानी बन चुके टोल से जल्द निजात दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद सचिन ने पहली बार मुंबईवासियों से जुड़े इस मुद्दे को उठाया है। टोल टैक्स का मुद्दा महाराष्ट्र में काफी विवादित रहा है। तेंदुलकर ने मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखे पत्र में न सिर्फ टोल की समस्या से राहत दिलाने की मांग की है बल्कि टोल वसूली व्यवस्था पर भी पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


उन्होंने पत्र में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के उस वादे की भी याद दिलाई है, जिसमें महाराष्ट्र को टोल मुक्त करने का भरोसा दिया गया था। बीते 20 फरवरी को लिखे पत्र में तेंदुलकर ने कहा है कि मुंबई शहर के विकास के साथ ही शहर के लोगों का दूसरे हिस्से में आने जाने का सिलसिला भी बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए सीएम फडणवीस को लिखा पत्र

sachin wrote a letter to maharashtra CM fadnavis for toll tax

खासकर मुंबई से सटे ठाणे और नवी मुंबई से मुंबई आने वाले लोगों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। मुंबई से बाहर रहने वालों को रोज शहर आना-जाना होता है और उन्हें नियमित टोल अदा करना पड़ता है।

इसलिए टोल प्लाजा की संख्या पर फिर से ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा है कि जगह-जगह टोल के कारण रास्ते पर जार्म, इंधन की ज्यादा खपत और प्रदूषण स्तर में बढ़ोतरी हुई है।

सचिन के पत्र के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि हम इस पर काम कर रहे हैं। सरकार ने सचिन तेंदुलकर के पत्र को गंभीरता से लिया है और जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed