फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sachin true ambassador of india in world of sports: pm

'खेल की दुनिया में भारत के सच्चे राजदूत हैं सचिन'

Mon, 18 Nov 2013 12:08 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 18 Nov 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
sachin true ambassador of india in world of sports: pm

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न दिए जाने पर बधाई देते हुए उनकी प्रतिभा को सलाम किया है।

विज्ञापन


रविवार को सचिन को पत्र लिख कर पीएम ने जीवन के अगले चरण में उनकी सफलता की कामना की। सचिन को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिए जाने को उन्होंने जीवंत इतिहास का सम्मान करार दिया है।

इसी आशय का पत्र प्रधानमंत्री ने सर्वोच्च सम्मान हासिल करने वाले वैज्ञानिक सीएनआर राव को भी लिखा है। पत्र में उन्होंने विज्ञान को समृद्ध करने में राव के प्रयासों की सराहना करते हुए उनकी प्रतिभा और मार्गदर्शन का लाभ देश और विज्ञान को निरंतर मिलते रहने की उम्मीद जाहिर की है।
विज्ञापन


देश का सर्वोच्च सम्मान दिए जाने की घोषणा के ठीक एक दिन बाद रविवार को प्रधानमंत्री ने सचिन की प्रतिभा को सलाम किया है। पत्र में उन्होंने लिखा है, ‘भारत रत्न पुरस्कार के लिए मेरी शुभकामनाएं स्वीकार करें। यह सम्मान प्रदान करके राष्ट्र ने एक जीवंत इतिहास को सम्मानित किया है, जिसकी क्रिकेट के मैदान में असंख्य उपलब्धियां रही हैं और उनके अनुकरणीय खेल ने दुनिया को प्रेरित किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने लिखा, 'आप खेल की दुनिया में भारत के सच्चे राजदूत हैं। हम आपको एक खेल प्रतिभा और वैश्विक खेल प्रतिभा के लिए सलाम करते हैं। आप न केवल खेलों में, बल्कि मानवीय व्यवहार के अन्य क्षेत्रों में भी देशवासियों को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे। मैं जीवन के अगले चरण में आपकी हर सफलता की कामना करता हूं।’


राव को सर्वोच्च सम्मान की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान को सलाम किया है। उन्होंने लिखा है कि यह सम्मान प्रदान करके देश ने एक वरिष्ठ वैज्ञानिक तथा पदार्थ रसायन विज्ञान और सॉलिड स्टेट के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय विभूति को सम्मानित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed