{"_id":"6edc19b2-8d9f-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"sachin-to-stay-away-from-rajya-sabha-in-first-half-of-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘तेंदुलकर-रेखा को सदन से दें सदा के लिए छुट्टी’","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
‘तेंदुलकर-रेखा को सदन से दें सदा के लिए छुट्टी’
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 16 Mar 2013 12:07 AM IST
विज्ञापन
राज्यसभा में शुक्रवार को जमकर ठहाके लगे। हुआ यह कि इसके डिप्टी चेयरमैन पीजे कुरियन ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की छुट्टी की मंजूरी की सूचना दी।
विज्ञापन
जिस पर सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने चुटकी ली कि राज्यसभा के दोनों मनोनीत सदस्य सचिन और रेखा बमुश्किल सदन में आते हैं। इसलिए दोनों को हमेशा के लिए क्यों न छुट्टी दे दी जाए। इस बात पर पूरा सदन हंस पड़ा।
विज्ञापन
भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट सीरीज के चलते तेंदुलकर संसद के बजट सत्र में हिस्सा लेने के लिए उपस्थित नहीं हो सके। राज्यसभा ने शुक्रवार को इसके लिए ली गई उनकी 21 फरवरी से सात मार्च तक की छुट्टी को मंजूरी दी।
विज्ञापन
तेंदुलकर बजट सत्र में एक दिन भी हिस्सा नहीं ले सके, जबकि 22 मार्च को समाप्त होने वाले इस सत्र में महज एक सप्ताह ही बाकी हैं। क्रिकेट सीरीज 22 फरवरी से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगी।