फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sachin tendulkar asks his first question in rajyasabha

तीन साल बाद सचिन तेंदुलकर ने संसद में पूछा सवाल, जानें क्या?

Mon, 07 Dec 2015 02:20 PM IST
Updated Mon, 07 Dec 2015 02:20 PM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar asks his first question in rajyasabha

क्रिकेट की पिच पर पूरी जिम्मेदारी से बैटिंग करने वाले सचिन तेंदुलकर राज्यसभा में अपनी भूमिका के प्रति थोड़े सुस्त नजर आते हैं। यही कारण रहा कि संसद के इस ऊपरी सदन का सदस्य बनने के बाद पहला सवाल पूछने में उन्हें तीन साल का लंबा वक्त लग गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को सचिन ने राज्यसभा में दो सवाल पूछे जिसमें से एक का जवाब तो उन्हें उसी दिन मिल गया और दूसरे सवाल का जवाब आज मिलने की उम्मीद है। सचिन द्वारा पहला सवाल लिखित रूप में पूछा गया था।
विज्ञापन


जिसके बाद रेल राज्यमंत्री ने लिखित रूप में ही उसका जवाब दिया। बीते एक सितंबर को संसद की सूचना एवं प्रसारण कमेटी में भी शामिल हुए सचिन तेंदुल्कर आमतौर पर राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान नदारद ही रहते हैं, जिसको लेकर उनकी कई बार आलोचना भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल राज्यसभा में सवाल पूछने के दौरान हर किसी की निगाह मास्टर ब्लास्टर सचिन पर ही रही। आइए आपको बताते हैं उन सवालों के बारे में जिन पर सचिन ने की चर्चा।

सचिन ने पूछे ये सवाल

sachin tendulkar asks his first question in rajyasabha

सचिन तेंदुल्कर ने राज्यसभा में पहला सवाल कोलकाता मेट्रो के संबंध में पूछा था। उनका सवाल था, कि कोलकाता मेट्रो को नया जोन बनाया गया है इसकी क्या आवश्यकता है और क्या इसकी शर्तें हैं। इसके अलावा दिल्‍ली, चेन्नई और मुंबई जैसे शहरों के लिए भी क्या अलग से कोई योजना है।

उनका दूसरा सवाल ड्राइविंग लाइसेंस के बारे में था। परिवहन मंत्रालय से किए गए इस सवाल में सचिन ने ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के नियमों में हुए बदलाव के संबंध में प्रश्न किया था। सचिन के पहले प्रश्न में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने उन्हें लिखित रूप में ही इसका जवाब दिया।

हालांकि उनके दूसरे प्रश्न का जवाब उन्हें नहीं मिल पाया था, जिसके बारे में आज यानि सोमवार को उत्तर मिलने की उम्‍मीद है। चार जून 2012 को सिने तारिका रेखा के साथ संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा का सदस्य बने थे। अन्य सेलीब्रेटीज की तरह सचिन भी आमतौर पर राज्यसभा से अनुपस्थित ही रहते हैं। जिसको लेकर उनकी आलोचना भी होती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed