{"_id":"e96a308a-5a80-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sachin-master-stroke-on-facebook-continues-9-million-fans","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर सचिन का मास्टर स्ट्रोक, 90 लाख प्रशंसक जुड़े","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फेसबुक पर सचिन का मास्टर स्ट्रोक, 90 लाख प्रशंसक जुड़े
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 09 Jan 2013 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट की दुनिया के ‘भगवान’ सचिन तेंदुलकर का भले ही वनडे क्रिकेट में रन बनाने का सिलसिला थम गया हो, लेकिन सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर उनका धमाल बदस्तूर जारी है। देश की सबसे ज्यादा लोकप्रिय हस्तियों में से एक सचिन के फेसबुक पेज से 90 लाख से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं और इस संख्या में हर दिन इजाफा होता ही जा रहा है।
विज्ञापन
सचिन ने इस बात की खुशी अपने फेसबुक पेज पर कुछ इस तरह बयां की, ‘90 लाख शुक्रिया! मुझे विशेष बनाने के लिए आप सभी का बेहद शुक्रिया।’ तेंदुलकर ने पिछले साल सितंबर में फेसबुक पर अपना एकाउंट बनाया था और कुछ ही घंटों में चार लाख लोगों ने उन्हें फॉलो करना शुरू कर दिया था। उन्होंने एक वीडियो संदेश के साथ अपने फेसबुक पारी की शुरुआत की थी।
विज्ञापन