{"_id":"932743000a7855cc0c1e6a20ec32a048","slug":"sachin-fan-suicide-in-gujrat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन की विदाई से दुखी प्रशंसक ने की आत्महत्या","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सचिन की विदाई से दुखी प्रशंसक ने की आत्महत्या
एजेंसी/कच्छ
Updated Sun, 17 Nov 2013 07:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की क्रिकेट से विदाई से दुखी उनके एक युवा प्रशंसक ने गुजरात के कच्छ में शनिवार को पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक कच्छ जिले की भुज तालुका के वारली गांव के रहने वाले 20 साल के विजय गोविंद माहेश्वरी सचिन का बहुत बड़ा प्रशंसक था।
तस्वीरों में देखिए सचिन की विदाई में सितारों का जमघट
विज्ञापन
उसके दोस्तों के अनुसार विजय ने एक सप्ताह पहले उनसे कहा था कि सचिन का आखिरी मैच उसकी जिंदगी का आखिरी दिन होगा।
शनिवार को जब सचिन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा तो उसके कुछ ही घंटे बाद विजय ने अपने गांव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से उसके घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
देखें: विदाई का गम और भारत रत्न की खुशी
स्थानीय पुलिस ने बताया कि मृतक विजय तेंदुलकर का प्रशंसक था और सचिन के संन्यास से वो काफी आहत था।