फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rubel hussain takes the wicket of virat kohali

विराट के विकेट से रेप आरोपी बॉलर बना 'हीरो'

Thu, 19 Mar 2015 06:17 PM IST
Updated Thu, 19 Mar 2015 06:17 PM IST
विज्ञापन
rubel hussain takes the wicket of virat kohali

रेप के आरोपी रह चुके बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रूबेल हुसैन ने विराट कोहली का विकेट लेकर अपने मुल्क को शानदार तोहफा दिया है। लीग मैचों में इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट लेकर बांग्लादेश को क्वार्टर फाइनल में जगह दिलाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन


उस मैच के बाद बांग्लादेश खुशी से सराबोर हो उठा था और रूबेल हुसैन देश के नए हीरो बन कर उभरे थे। उस मैच के बाद ही रूबैल के ऊपर रेप का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री ने अपना केस वापस ले लिया था।
विज्ञापन


रेप के केस के कारण रूबेल का विश्वकप में खेलना संभव नहीं था। हालांकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने तेज गेंदबाज के रूप में उन्हें चुना और मामले जमानत देने की अपील की। कोर्ट ने राष्ट्र हित में विश्वकप खत्म होने तक रूबेल हुसैन को जमानत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्र हित में रूबेल को दी गई थी जमानत

rubel hussain takes the wicket of virat kohali

बांग्ला फिल्मों की एक अभिनेत्री ने रूबेल हुसैन पर रेप का आरोप लगाया था।

हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट लेने के बाद उसने अपना केस वापस लेने का फैसला किया। दरअसल उस मैच में अंतिम क्षणों में दो अहम विकेट लेने के बाद रूबेल बांग्लादेश के हीरो बन गए और वकील ने ही वह केस लड़ने से मना कर दिया।

हालांकि रूबेल हुसैन रेप के आरोपों को यह कहकर नकारते रहे हैं कि अभिनेत्री उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। रूबेल ने विराट कोअली का विकेट के पीछे कैच कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed