फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rti applicant asks sc for taliban address and email id

आरटीआई के जरिए मांगा तालिबान का पूरा पता

Sun, 02 Dec 2012 08:08 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sun, 02 Dec 2012 08:08 PM IST
विज्ञापन
rti applicant asks sc for taliban address and email id

तालिबान का ई मेल आईडी क्या है और उसका पूरा पता क्या है? पुणे की ‘ताबूत’ स्ट्रीट में रहने वाली एक महिला ने आरटीआई दायर कर अफगानिस्तान के इस खतरनाक आतंकी स्थल का पूरा पता मांगा है।

विज्ञापन


कैलाश प्यारेलाल नंदा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी (सीपीआईओ) ने जानकारी देने की बजाय चुप रहना ही बेहतर समझा। उन्होंने इस मामले में बस इतना ही कहा कि उनकी याचिका दिशानिर्देशों के तहत नहीं आती है। बाद में आवेदक के पुत्र राजीव ने केंद्रीय सूचना आयोग में अपील की।
विज्ञापन


केंद्रीय सूचना आयोग के समक्ष राजीव ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनकी शिकायत को सीबीआई या फिर स्वतंत्र जांच एजेंसी को सौंपी जाए क्योंकि उन्हें स्थानीय पुलिस पर विश्वास नहीं है। उन्होंने इस बात पर निराशा व्यक्त की सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सूचना आयुक्त सत्येंद्र मिश्रा ने दलीलों की सुनवाई के बाद कहा कि याचिका पर कार्रवाई की जानकारी उनकी मां को दे दी जाएगी। मिश्रा ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि जहां तक तालिबान के पते का सवाल है, तो यह समझा जा सकता है कि सीपीआईओ इस तरह की सूचना नहीं दे सकता क्योंकि उनके पास इस तरह की कोई जानकारी ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed