फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rti activist murder amit jethwa case

जेठवा केस: सीबीआई चार्जशीट में भाजपा सांसद आरोपी

Sun, 22 Dec 2013 01:58 AM IST
एजेंसी/अहमदाबाद
एजेंसी/अहमदाबाद Updated Sun, 22 Dec 2013 01:58 AM IST
विज्ञापन
Rti activist murder amit jethwa case

सीबीआई ने सूचना अधिकार कार्यकर्ता अमित जेठवा की हत्या के मामले में गुजरात के भाजपा सांसद दीनू सोलंकी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।

विज्ञापन


सौराष्ट्र के जूनागढ़ से सांसद सोलंकी के खिलाफ सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एचएस खुतवाद की अदालत में 50 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया गया। मामले की सुनवाई चार जनवरी को होगी।
विज्ञापन


इससे पूर्व जेल में बंद सांसद सोलंकी को अदालत में पेश किया गया। सांसद को पांच नवंबर को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था। सोलंकी आरटीआई कार्यकर्ता अमित जेठवा की हत्या के आरोपियों में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेठवा की 20 जुलाई 2010 को गुजरात उच्च न्यायालय के बाहर हत्या कर दी गई थी। जेठवा गीर के जंगलों में अवैध खनन के खिलाफ मुहिम चला रहे थे। सीबीआई ने सोलंकी पर हत्या और आपराधिक षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है।

गुजरात पुलिस ने इस मामले में सांसद सोलंकी को क्लीन चिट उनके भतीजे शिवा सोलंकी और शार्प शूटर शैलेश पांड्या सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया था। पांड्या ने ही जेठवा को गोली मारी थी।

इसके बाद जेठवा के पिता में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट ने गुजरात पुलिस की जांच को तथ्यहीन करार देते हुए मामले को सीबीआई के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed