फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rss will solve bjp's internal fight

संघ के दरबार में होगा मोदी के टिकट का फैसला

Fri, 07 Mar 2014 11:01 PM IST
Updated Fri, 07 Mar 2014 11:01 PM IST
विज्ञापन
Rss will solve bjp's internal fight

लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ टिकट बंटवारे से लेकर पार्टी के विस्तार के सवाल पर भाजपा का घमासान खुलकर सतह पर आ गया है। उत्तर प्रदेश और बिहार में टिकट बंटवारे से पहले ही विवाद उफान पर है तो कर्नाटक में बीएसआर कांग्रेस के पार्टी में विलय के सवाल पर मतभेद गहरा गए हैं।

विज्ञापन


पार्टी को वाराणसी और लखनऊ सीट पर उम्मीदवार तय करने के मामले में पसीने छूट रहे हैं। इसी कारण पार्टी उत्तर प्रदेश से नरेंद्र मोदी को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला नहीं कर पा रही है।

विज्ञापन

येदुरप्पा भी बने पार्टी के ल‌िए मुसीबत

Rss will solve bjp's internal fight

बीएसआर कांग्रेस का भाजपा में विलय के मसले पर वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के निवास पर हुई पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज और वैंकेया नायडू की बैठक में हल नहीं निकल पाया। विवाद के बीच राजनाथ शनिवार को आरएसएस की प्रतिनिधि सभा की बैठक में हिस्सा लेने बंगलूरू जा रहे हैं।

माना जा रहा है कि बैठक में संघ इस विवाद पर गहन मंथन के साथ पूरे मामले में हस्तक्षेप करेगा। सूत्रों का कहना है कि मोदी विरोधी खेमा ठीक चुनाव के समय दलों और नेताओं को जोड़ने के अभियान में पलीता लगाना चाहता है।

व‌िनोद शर्मा पर अड़ी सुषमा

Rss will solve bjp's internal fight

उल्लेखनीय है कि सुषमा स्वराज ने बीएसआर कांग्रेस के भाजपा में विलय के प्रस्ताव हजकां में कांग्रेस विधायक विनोद शर्मा के प्रवेश की कोशिशों का सार्वजनिक विरोध किया है। दरअसल, पार्टी में मोदी समर्थक कर्नाटक में पुराना प्रदर्शन दोहराना चाहते हैं।

इसी कड़ी में आडवाणी के विरोध के बावजूद जहां येदियुरप्पा की घर वापसी कराई गई, वहीं रेड्डी बंधुओं से जुड़े श्रीरामुलु की पार्टी का भाजपा में विलय की कोशिशें तेज कर दी गई। इन कोशिशों का विरोध कर रहे गुट का कहना है कि कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के मामले में हमला करने वाली भाजपा को ऐसे कदमों से नुकसान उठाना होगा।

विज्ञापन

जोशी, टंडन अड़े

Rss will solve bjp's internal fight

उधर, उत्तर प्रदेश में वरिष्ठ नेता डॉ मुरली मनोहर जोशी वाराणसी सीट छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। दूसरी ओर लालजी टंडन लखनऊ से अपना दावा छोड़ना नहीं चाहते।

कलराज मिश्र कानपुर से टिकट पाने के लिए अड़े हुए हैं। ऐसे में पार्टी नेतृत्व को मोदी को उत्तर प्रदेश से लड़ाने का रास्ता नहीं सूझ रहा। लखनऊ सीट पर टंडन के अड़ जाने से राजनाथ का रास्ता साफ नहीं हो रहा। विवाद टालने के लिए मोदी को वाराणसी की जगह कानपुर से तो राजनाथ को मेरठ से लड़ाने के फार्मूले पर भी विचार मंथन चल रहा है।

माना जा रहा है कि अब पूरे मामले में संघ रविवार को गंभीर मंथन कर बीच का रास्ता निकालने की कोशिश करेगा। संघ सूत्रों का कहना है कि मोदी को उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ाने के लिए वह पार्टी में नए सिरे से हस्तक्षेप कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed