फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rss tweet over cow leather shoes

गाय के चमड़े से बने जूतों पर बवाल, कंपनी पर कार्रवाई की मांग

Fri, 13 Nov 2015 12:47 PM IST
Updated Fri, 13 Nov 2015 12:47 PM IST
विज्ञापन
rss tweet over cow leather shoes

बीफ बैन और गौ-रक्षा को लेकर मचा बवाल सियासी गलियारों से होता हुआ अब ऑनलाइन मार्केटिंग तक पहुंच गया है। ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के स्वामित्व वाली वेबसाइट मिंत्रा पर कथित तौर पर गाय के चमड़े से बने एक जूते के विज्ञापन को लेकर कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन


@RSS_ORG ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर केंद्र सरकार से मांग की गई है, 'गाय के चमड़े से बने जूते बेचने वाली मिंत्रा कंपनी पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस कंपनी के विज्ञापन से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



इस विज्ञापन में जूते को बनाने में गाय के चमड़े के इस्तेमाल का जिक्र किया गया है। कंपनी से भी मांग की गई है कि वह अपने उत्पाद सूची से इस जूते को हटाए।

संघ ने कहा, हमारा कोई लेना-देना नहीं

rss tweet over cow leather shoes

वहीं, संघ नेता डॉ. मनमोहन वैद्य ने आरएसएस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया है, '@rss_org संघ का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट नहीं है और ना ही हम इस ट्विटर अकाउंट पर किए गए ट्वीट्स का समर्थन करते हैं।

गौरतलब है कि बीफ बैन और गौ-हत्या को लेकर देश में पिछले कई दिनों से जबरदस्त बवाल मचा है। कुछ दिन पूर्व यूपी के दादरी में बीफ खाने की अफवाह पर एक मुस्लिम की हत्या कर दी गई थी।

इसके बाद बिहार चुनाव में भी बीफ का मुद्दा जोर-शोर से उछला था। इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बीच खूब बयानबाजी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed