फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   RSS to change khaki shorts into pants

बदलेगी संघ की पहचान, खाकी निक्कर की होगी छुट्टी

Thu, 03 Mar 2016 05:06 AM IST
Updated Thu, 03 Mar 2016 05:06 AM IST
विज्ञापन
RSS to change khaki shorts into pants

संघ के स्वयं सेवकों को जल्द ही खाकी निक्कर (हाफ पैंट) से निजात मिल सकती है। इसके बदले स्वयंसेवकों की वेशभूषा में नीले या स्लेटी (ग्रे) रंग के फुल पैंट या ट्राउजर को शामिल किया जा सकता है। हालांकि,लंबे समय से स्वयंसेवकों की पहचान बने निक्कर को बदलने का फैसला थोड़ा कठिन जरूर रहेगा।

विज्ञापन


मगर सूत्र बताते हैं कि खाकी निक्कर के बदले नीले और स्लेटी रंग के पैंट को अपनाने पर संघ के शीर्ष नेतृत्व के बीच मंथन चल रहा है। 11 मार्च से राजस्थान के नागौर में आयोजित होने वाली संघ के अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में खाकी निक्कर के बदले फुल पैंट लागू करने पर अंतिम निर्णय हो सकता है।
विज्ञापन


संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि नागौर की बैठक में खाकी निक्कर के बदले पैंट या ट्राउजर अपनाने के मामले पर चर्चा होगी। इसके बाद ही इस पर कोई अंतिम निर्णय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

91 वर्षों से संघ स्वयं सेवकों की पहचान है खाकी निक्‍कर

RSS to change khaki shorts into pants

खाकी निक्कर बीते 91 वर्षों से संघ स्वयं सेवकों की पहचान बना हुआ है। मगर इसके और लंबे बने रहने के आसार बेहद कम हैं। नए जमाने के युवाओं को साथ जोड़ने की कवायद में संघ नेतृत्व इसे अहम कदम मान रहा है।

संघ की ड्रेस में पहले भी कई अहम बदलाव हुए हैं। मगर खाकी निक्कर वर्ष 1925 में स्थापना के समय से ही स्वयंसेवकों के ड्रेस की पहचान बना हुआ है। स्थापना के समय स्वयंसेवकों की ड्रेस राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के छात्रों की तरह रही।

स्थापना के वक्त स्वयंसेवकों को अलग एवं अनुशासन प्रिय पहचान देने के लिए सेना या पुलिस बल की तरह खाकी कमीज, खाकी निक्कर, चमडे़ की भूरी बेल्ट, काली टोपी, और सेना के जवानों जैसे चमडे़ के काले बूट (जूते) दिए जाते थे जिस पर ब्रिटिश स्ट्रिप और पट्टी लगी रहती थी। यही नहीं शुरुआत में अधिकारियों के कंधों पर दायित्व का बैच भी लगाया जाता था। मगर समय-समय पर इसमें संघ की ओर से बदलाव होते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed