फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rss spokesperson ram madhav to be deputed to the bjp

RSS से भाजपा में शामिल हुए राम माधव

Tue, 08 Jul 2014 12:38 PM IST
Updated Tue, 08 Jul 2014 12:38 PM IST
विज्ञापन
rss spokesperson ram madhav to be deputed to the bjp

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपने नेता और प्रवक्ता राम माधव को पार्टी काम के लिए भाजपा में भेज दिया है। साथ ही ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि नए भाजपा अध्यक्ष के बनने पर उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

विज्ञापन


ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें सीधे पार्टी महासचिव बनाया जा सकता है। उनके अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश में संघ के क्षेत्रीय प्रचारक शिव प्रकाश को भी पार्टी में काम करने को भेजा गया है। हालांकि इन दोनों के भाजपा में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, मध्य प्रदेश के उज्जैन में हाल ही में हुई संघ की राष्ट्रीय स्तर की बैठक में इन दोनों नेताओं को पार्टी में भेजने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी को तेज तर्रार नेताओं की जरूरत

rss spokesperson ram madhav to be deputed to the bjp

माधव को भाजपा में राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता की जिम्मेदारी दिए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि मौजूदा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के उत्तराधिकारी की नई टीम के गठन में भी उनकी अहम भूमिका रहेगी।

साथ ही शिव प्रकाश को पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। भाजपा में शामिल होने की खबरों की पुष्टि करते हुए राम माधव ने कहा कि अभी मैं केवल इतना ही कहूंगा कि मुझे संघ ने पार्टी के लिए काम करने को कहा है और वह अपनी भावी भूमिका को लेकर उत्साहित हैं।

भाजपा का वैचारिक संरक्षक कहे जाने वाला संघ समय समय पर अपने नेताओं को पार्टी में भेजता रहा है। इसका उदाहरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद हैं जोकि पहले पूर्णकालिक संघ प्रचारक थे लेकिन बाद में उन्हें पार्टी में काम करने को भेजा गया।
सूत्रों का कहना है कि पार्टी के कई नेताओं के केंद्र में मंत्री बनने के बाद खाली हुई जगह भरने के लिए तेज तर्रार नेताओं की जरूरत है। ऐसे में राम माधव को पार्टी का महासचिव बनाया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष के पद की रेस में अमित शाह आगे चल रहे हैं। पार्टी महाराष्ट्र, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर तथा झारखंड में इस साल के अंत और अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में बदलाव करना चाह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed