फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rss said bjp will decide about gadkari

गडकरी के बारे में भाजपा ही लेगी फैसला: आरएसएस

Wed, 24 Oct 2012 05:10 PM IST
नागपुर/इंटरनेट डेस्क
नागपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 24 Oct 2012 05:10 PM IST
विज्ञापन
rss said bjp will decide about gadkari

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नितिन गडकरी के दूसरे कार्यकाल का फैसला भारतीय जनता पार्टी पर छोड़ दिया है। नागपुर में आयोजित दशहरा कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि नितिन गडकरी के दोबारा भाजपा के अध्यक्ष बनने का फैसला पार्टी को लेना है। उन्होंने इस भाजपा का अंदरूनी मामला बताया।

विज्ञापन


मोहन भागवत ने रिटेल सेक्टर में एफडीआई को गलत बताते हुए केंद्र सरकार के फैसले की जमकर आलोचना की। यूपीए सरकार के आर्थिक सुधारों के फैसलों पर मोहन भागवत ने कहा कि रिटेल और बीमा क्षेत्र में एफडीआई की अनुमति का फैसला गलत है। उन्होंने कहा कि रिटेल सेक्टर में एफडीआई की अनुमति से छोटे दुकानदारों के सामने संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मोहन भागवत ने कहा कि पैसे वाले लोग ही अधिक भ्रष्टाचार करते हैं। हालांकि इस कार्यक्रम में नितिन गडकरी भी मौजूद थे, लेकिन भागवत ने गडकरी से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले पर कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि चीन हमारे लिए बड़ी समस्या है। चीन लगातार आगे बढ़ रहा है, लेकिन हम नहीं बढ़ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गडकरी के बचाव में उतरे आडवाणी
भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी के बचाव में अब खुद पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी आ गए हैं। आडवाणी ने गडकरी पर लगाए जा रहे आरोपों को राजनीतिक साजिश करार दिया। यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए आडवाणी ने कहा कि वह गडकरी के खिलाफ राजनीतिक शत्रुता के तहत काम ना करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed