फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rss questions bjp strategy on aap rising

RSS की हिदायत, चुनाव से पहले अपने रंग-ढंग बदले BJP

Thu, 09 Jan 2014 07:48 PM IST
Updated Thu, 09 Jan 2014 07:48 PM IST
विज्ञापन
rss questions bjp strategy on aap rising

दिल्ली के सियासी मैदान में फतह के बाद देशभर में आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता कांग्रेस और बीजेपी के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भी सिरदर्दी बढ़ा दी है।

विज्ञापन


टीवी चैनलों के मुताबिक संघ 'आप' को बेहद गंभीर तरीके से ले रही है। आरएसएस ने बीजेपी इस बात के लिए लताड़ा है कि वह 'आप' की चुनौती को हल्के में ले रही है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पार्टी के रणनीतिकारों से कहा है कि वे नए सिरे से अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के खिलाफ व्यूह की रचना करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुर्शीद को सर्वे पर यकीन नहीं

rss questions bjp strategy on aap rising

हाल ही में टीओआई और इप्सोस ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बैंगलोर, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद में एक सर्वे कराया है, जिसके मुताबिक 44 प्रतिशत लोगों का मानना है कि वे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को वोट करेंगे।

सर्वे के मुताबिक पीएम उम्मीदवार के तौर पर लोग नरेंद्र मोदी को सबसे बेहतर मानते हैं। 58 फीसदी लोग मोदी के पक्ष में हैं जबकि 25 प्रतिशत केजरीवाल के साथ और मात्र 14 प्रतिशत लोग राहुल गांधी के पक्ष में हैं।

हालांकि, विदेश मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ट नेता सलमान खुर्शीद ने पत्रकारों से कहा, 'इस सर्वे पर विश्वास करना बेहद कठिन है। लेकिन मुझे खुशी है कि आप ऐसा यकीन करते हैं।'

फ्लॉप साबित होंगे कुमार विश्वास

rss questions bjp strategy on aap rising

इससे पहले कांग्रेस ने इस बात से फिर इनकार किया है कि अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ 'आप' के कुमार विश्वास कोई चुनौती पेश कर ‌पाएंगे।

कांग्रेस की महासचिव अंबिका सोनी ने पत्रकारों को बताया, 'मैं सर्वे और पूर्वानुमान पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती हूं। सही समय आने पर ही कांग्रेस अपनी रणनीति और तैयारी को लेकर बात करेगी।'

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के कुमार विश्वास ने अमेठी से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इससे अमेठी में सियासी हलचल बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed