फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   RSS annoyed upon modi govt. know why

पाक पर ढुलमुल नीति से मोदी से नाराज संघ

Wed, 25 Mar 2015 03:58 PM IST
विनोद अग्निहोत्री, अमर उजाला, नई दिल्ली
विनोद अग्निहोत्री, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Mar 2015 03:58 PM IST
विज्ञापन
RSS annoyed upon modi govt. know why

मोदी सरकार की पाकिस्तान नीति को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बेहद खफा है। संघ नेतृत्व ने अपनी इस भावना से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को भी अवगत करा दिया है।

विज्ञापन


पहले नागपुर और फिर दिल्ली में शाह के साथ हुई संघ नेताओं की लंबी बैठक में जिन प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई उसमें भारत सरकार की डांवाडोल पाकिस्तान नीति भी शामिल थी।
विज्ञापन


सोमवार को पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस समारोह में हुर्रियत नेताओं की मौजूदगी में विदेश राज्य मंत्री जनरल(रि) वी.के. सिंह का शामिल होना और बाहर निकलकर ट्वीट करके सरकार की किरकिरी कराने से संघ नेता और असहज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के विरोध के बावजूद पाक उच्चायुक्त ने मंगलवार को भी हुरिर्यत नेताओं से मुलाकात करके जता दिया कि पाकिस्तान को भारत के विरोध की परवाह नहीं है।

संघ का मानना सरकार की पाक-नीति प्रभावित हो रही है

RSS annoyed upon modi govt. know why

संघ नेतृत्व को लग रहा है कि प्रधानमंत्री की वैश्विक नेता बनने की आकांक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति के दबाव से सरकार की पाकिस्तान नीति प्रभावित हो रही है।

संघ नेतृत्व का मानना है कि दो दिन के भीतर लगातार जम्मू के कठुआ और सांबा में आतंकवादी हमलों को लेकर पाकिस्तान को जो कड़ा संदेश दिया जाना चाहिए था, राष्ट्रीय दिवस में हुर्रियत नेताओं की मौजूदगी में विदेश राज्य मंत्री की शिरकत ने उसे लचर कर दिया।

यह जानकारी देने वाले संघ के एक प्रमुख नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री बनने के बाद सार्क देशों के बहाने नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भी दिल्ली बुलाया।

मोदी के रुख से संघ नाखुश

RSS annoyed upon modi govt. know why

लेकिन उसके बाद पाक उच्चायुक्त की अलगाववादी हुर्रियत कांफ्रेंस के नेताओं के साथ हुई मुलाकात के मुद्दे पर कठोर रुख अपनाकर पाकिस्तान के साथ सचिव स्तर की वार्ता को तोड़कर मोदी सरकार ने देश की जनता और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को संदेश दिया कि भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार राष्ट्रहित के मुद्दे पर पूर्ववर्ती सरकारों की भांति समझौता नहीं करेगी।

गौरतलब है कि अंतिम समय पर तत्कालीन विदेश सचिव सुषमा सिंह की पाकिस्तान यात्रा सीधे प्रधानमंत्री  के आदेश से रोकी गई थी। इसके लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तक को विश्वास में नहीं लिया गया था। मोदी के इस रुख से संघ नेतृत्व खासा प्रसन्न भी हुआ था।

पाकिस्तान के प्रति भारत के बदले रुख से संघ खफा

RSS annoyed upon modi govt. know why

लेकिन अचानक पिछले दो महीनों से पाकिस्तान के प्रति भारत के बदले रुख ने संघ नेतृत्व को खासा असहज कर दिया है। पहले सार्क देशों की यात्रा के बहाने विदेश सचिव जयशंकर इस्लामाबाद गए। जबकि पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित लगातार हुर्रियत नेताओं से मिलते रहे।

बल्कि जब जयशंकर पाकिस्तान में थे, बासित ने तब भी हुर्रियत नेताओं से मुलाकात की। अब 23 मार्च को पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस के मौके पर न सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए पाकिस्तान को बधाई दी, बल्कि इसके समारोह में विदेश राज्य मंत्री जनरल(रि) वी.के. सिंह ने शिरकत भी की और वह भी तब जबकि खुलेआम पाकिस्तान ने इसमें हुर्रियत नेताओं को भी बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed