फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rss also afraid to modi

आरएसएस को भी सता रहा मोदी का डर, आखिर क्यों?

Tue, 22 Apr 2014 05:47 PM IST
Updated Tue, 22 Apr 2014 05:47 PM IST
विज्ञापन
rss also afraid to modi

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा सरकार बनवाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

विज्ञापन


हालांकि संघ को मोदी के नेतृत्व में बनने वाली भावी सरकार और पार्टी संगठन के बीच संतुलन की कमी का भी भय सता रहा है।

संघ की चिंता इस बात को लेकर है कि मोदी के सत्ता में आने के बाद कहीं भाजपा का केंद्रीय संगठन भी गुजरात की तरह मोदी केंद्रित होकर न रह जाए। अपनी इसी चिंता के मद्देनजर संघ केंद्रीय संगठन को अपने नियंत्रण में रखने का ब्लू प्रिंट तैयार कर रहा है।

संघ ने मोदी के लिए झोंकी पूरी ताकत

rss also afraid to modi

दरअसल संघ की आशंका बेवजह नहीं है। गुजरात दंगों के बाद चौतरफा राजनीतिक हमले के बावजूद बढ़े राजनीतिक कद के बाद मोदी ने न केवल अपने विरोधियों को हाशिए पर डाला, बल्कि संघ और उसके अनुषांगिक संगठनों को भी कोई भाव नहीं दिया।

साथ ही राज्य का पार्टी संगठन भी मोदी के बढ़े राजनीतिक आभामंडल के आगे गौण होकर रह गया।

लोकसभा चुनाव में पार्टी को मुख्य मुकाबले में खड़ा करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए संघ ने मोदी के लिए सारी ताकत झोंक तो दी है। मगर अब उसकी चिंता सरकार के गठन के बाद की परिस्थितियों को लेकर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी पीढ़ी को संगठन की कमान देने की तैयारी

rss also afraid to modi

संघ भाजपा संगठन की कमान पार्टी की दूसरी पीढ़ी के किसी नेता को देने के बदले तीसरी पीढ़ी के युवा और अपने भरोसेमंद चेहरे को सौंपने की योजना बना रहा है।

माना जा रहा है कि संघ इस मामले में जेपी नड्डा, मुरलीधर राव, शिवराज सिंह चौहान और मनोहर पार्रिकर जैसे नेताओं पर दांव लगा सकता है।

युवाओं को आगे बढ़ाने के अपने फार्मूले पर संघ खुद अपनी ओर से पहल करेगा। इसके तहत अरसे से संघ-भाजपा का समन्वय का जिम्मा संभाल रहे सोनी की जगह नई जिम्मेदारी अपेक्षाकृत युवा सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल को दी जा सकती है। संघ संभवत: जुलाई महीने में होने वाली भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले इस आशय का ब्लू प्रिंट तैयार कर लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed