फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   roof for each family in India says arun jaitly in budget 2015

जेटली की घोषणा, 2022 तक सभी को मकान और बिजली

Sat, 28 Feb 2015 02:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Feb 2015 02:42 PM IST
विज्ञापन
roof for each family in India says arun jaitly in budget 2015

मोदी सरकार के पहले पूर्ण बजट में कई अहम घोषणाएं की गई हैं।

विज्ञापन


वित्तमंत्री अरुण जेटली ने घोषणा की है कि 2022 तक हर परिवार को मकान उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2022 तक ग्रामीण क्षेत्र में दो करोड़ और शहरी क्षेत्र में चार करोड़ मकान बनाए जाएंगे।


वित्तमंत्री ने कहा कि 2022 तक सभी मकानों में बिजली उपलब्ध करा दी जाएगी और हर मकान में टॉयलट होगा।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने कई चुनावी भाषणों में 2022 तक हर गरीब को मकान दिलाने की बात कह चुके हैं।

वित्तमंत्री ने अपने पहले पूर्ण बजट में प्रधानमंत्री के सपने को अमलीजामा पहनाने का प्रयास किया है।

वित्तमंत्री देश के सभी गांवों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए भी बजट में प्रावधान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि 2022 तक सभी गांवों और शहरों में आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed