फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   robot may be made by india like japan and america

खबर पढ़कर जानें, क्या अब रोबोट करेंगे आपके घर के काम?

Sun, 10 May 2015 02:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 10 May 2015 02:34 PM IST
विज्ञापन
robot may be made by india like japan and america

भारत में भी रोबोट को विकसित करने पर जोर दिया जाने लगा है। संसदीय समिति ने मोदी सरकार से कहा है कि वह अमेरिका और जापान की तर्ज पर भारत में भी रोबोट को विकसित करे।

विज्ञापन


समिति ने इसके लिए सरकार से विशेष कार्ययोजना और आवश्यक धन मुहैया कराने को कहा है। संसदीय समिति की नसीहत के बाद सरकार हरकत में है। सूत्र बताते हैं कि सरकार ने रोबोट पर अपनी गतिविधियों को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रोबोट विकसित करने के काम में जुटी पश्चिम बंगाल की सेंट्रल मेकेनिकल इंजिनियरिंग रिसर्च इंसटिट्यूट और बंगलौर की नेशनल एयरोस्पेश लैबरोटरी में परीक्षण के कामों में तेजी लाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में रोबोट के भविष्य को लेकर बीते फरवरी को आईआईटी दिल्ली में संपन्न हुई कार्यशाला में वैज्ञानिकों ने अपनी तैयारियों पर संतोष जताया था।

बुजुर्गों की देखभाल रोबोट से

robot may be made by india like japan and america

उन्हें उम्मीद है कि भारत जल्द ही रोबोट बनाने वाले दुनिया के चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा। हालांकि खर्चीला होने के कारण भारत में रोबोट के बनने और इसके प्रचलन में दिक्कते आ रही हैं।

मगर संसदीय समिति ने सरकार से वाजिब धन मुहैया कराने को कहा है जिससे भारतीय वैज्ञानिक रोबोट को देशवासियों के आम जीवन में उतार सकें।

संसदीय समिति के रिपोर्ट से वैज्ञानिकों में उत्साह है। बिटस पिलानी के एसोसिएट प्रोफेसर डा. बिजय कुमार राउत का कहना है कि बाजारीकरण और औद्योगीकरण को देखते हुए भारत में रोबोट का भविष्य सुनहरा है।

रोबोट का इस्तेमाल आम आदमी के जीवन से लेकर उद्योग के हर क्षेत्र में इस्तेमाल हो सकता है। इसे युद्ध के लिए भी बेहद कारगर माना जाता है। अमेरिका और जापान में रोबोट का प्रचलन बुजुर्गों की देखभाल, मरीजों के इलाज और उनकी देखरेख के लिए होता है।

विज्ञान और तकनीक मामलों पर बनी संसदीय समिति ने सरकार से अमेरिका और जापान सरीखा रोबोट बनाने पर जोर देने को कहा है। ताकि देश के लोगों के जीवन शैली को आरामदेह बनाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed