'अगर एनडीए की सरकार बनी तो जेल में होंगे रॉबर्ट वाड्रा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी-ललितपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी उमा भारती ने कहा है कि देश में एनडीए की सरकार बनने पर हरियाणा व राजस्थान के भूमि घोटाले के मामले में सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा जेल में होंगे।
उमा भारती ने कहा कि सत्ता परिवर्तन के संकेत मिलते ही वाड्रा अभी से अपने बचाव में जुट गए हैं। हरियाणा की हुड्डा सरकार भी उनकी मदद कर रही है। बलात्कार के अपराध में सजा को लेकर मुलायम सिंह द्वारा दिए गए बयान को शर्मनाक बताते हुए उन्होंने कहा कि देश के साथ-साथ मुलायम के परिवार की महिलाओं को भी उनके विरोध में खड़े हो जाना चाहिए। मुलायम सिंह ने महिलाओं को अपमानित किया है।
उमा भारती ने अमित शाह को कुशल राजनेता बताते हुए कहा कि उनकी तुलना आजम खान से नहीं की जा सकती। निर्वाचन आयोग ने शाह के साथ अन्याय किया है।
उमा ने आयोग से की सपा की शिकायत
उमा भारती ने कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडई पर उतारू है। उन्होंने इस बारे में चुनाव प्रेक्षक, डीएम व एसएसपी से शिकायत की है। साथ ही निर्वाचन आयोग से झांसी-ललितपुर संसदीय सीट को संवेदनशील घोषित करने की मांग की है।
भाजपा चुनाव कार्यालय में उमा ने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में मतगणना के समय सपाइयों ने बबीना विधानसभा के निर्वाचित प्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ मीडिया को भी निशाना बनाया था। सपा का यह इतिहास उन्होंने चुनाव प्रेक्षक को बताया है। अब भी सपा कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं। पुलिस व अन्य अधिकारी इसमें उनका सहयोग कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सपा का एजेंट बनकर काम करने वाले अधिकारियों की सूची भी प्रेक्षक को सौंपी गई है। स्थिति यह है कि एक सिपाही पूरे जिले की पुलिस को चला रहा है। वह खुलेआम सपा के लिए काम कर रहा है। उसे हटाने की हिम्मत डीजीपी तक में नहीं है।