फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rjd statement on lalu prasad jail

सजा के बाद राबड़ी बोलीं, जेल से पार्टी चलाएंगे लालूजी

Thu, 03 Oct 2013 04:42 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 03 Oct 2013 04:42 PM IST
विज्ञापन
rjd statement on lalu prasad jail

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को पांच साल की जेल सुनाए जाने के बाद आरजेडी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने कहा कि लालू के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। उन्हें फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जमानत के लिए वे ऊपरी अदालत में अपील करेंगी।

नेतृत्व के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता लालूजी ही होंगे। वे जेल से पार्टी चलाएंगे। उन्होंने कहा कि वे और उनके दोनों बेटे बिहार का दौरा करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया की सजा के बाद उभरे हालात पर चर्चा के लिए पार्टी ने 6 अक्टूबर को मीटिंग बुलाई है। इसमें सभी मुद्दों पर बात होगी। लालू यादव हमारे नेता हैं और वही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार खुद चारा घोटाले में फंसे हैं, इसमें उनके खिलाफ सबूत भी हैं। आरजेडी नेता राम कृपाल यादव ने भी आरोप लगाया है कि लालू प्रसाद यादव को भाजपा और जदयू ने साजिश करके फंसाया है।

पढ़िए:- आदेश से पहले पता चल गई थी लालू को अपनी किस्मत

नेतृत्व पर उन्होंने कहा है कि हमारे नेता लालू प्रसाद यादव हैं और वही हमारे नेता रहेंगे। राजद के एक अन्य नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि आरजेडी ने इस मामले में ऊपरी अदालत में अपील करेगी।


पढ़िए: लालू को चारा ले डूबा, पांच साल की जेल

उन्होंने कहा कि इस फैसले से आरजेडी में कोई संकट नहीं पैदा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि शेर अगर खाई में भी गिर जाए तो वो शेर ही रहता है। हमारे नेता लालू यादव हैं और वे ही रहेंगे।

वहीं, राम कृपाल सिंह के आरोप के जवाब में भाजपा नेता गिरीराज सिंह ने कहा है कि ये जदयू और आरजेडी के बीच की लड़ाई है, भाजपा का इससे कोई लेना देना नहीं है।

पढ़िए: 17 साल पुराने चारे ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

जदयू नेता साबिर अली ने कहा है कि लालू को सजा देकर अदालत ने अपना काम किया। वे इस फैसले का स्वागत करते हैं।

उन्होंने कहा कि आरजेडी को भविष्य 2010 में ही तय हो गया था, लेकिन लालू की सजा के बाद पार्टी का भविष्य क्या होगा ये वक्त तय करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed