फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   RJD MLA beaten by shopkeepers and attacked with boiling oil

भीड़ ने लालू के विधायक को पीटा, फेंका उबलता तेल

Mon, 15 Dec 2014 12:50 PM IST
Updated Mon, 15 Dec 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
RJD MLA beaten by shopkeepers and attacked with boiling oil

यह मामला बिहार के गया जिले के बेलगंज का है। यहां के विधायक सुरेन्द्र यादव के बॉडीगार्ड ने टेकरी रोड स्थित तिलकुट (एक प्रकार की मिठाई) बेचने वाले एक दुकानदार धीरज को बुरी तरह से पीट दिया। इसके जवाब में तिलकुट के दुकानदार ने अन्य साथी दुकानदारों के साथ मिलकर बॉडीगार्ड से लड़ने लगे। बीच-बचाव करने गए विधायक पर भी उन्होंने हमला कर दिया।

विज्ञापन


दुकानदारों ने राष्ट्रीय जनता दल के विधायक को पकड़ कर पीट दिया और साथ के कुछ अन्य लोगों ने उन पर उबलता हुए तेल भी फेंक दिया। विधायक सुरेन्द्र यादव का कहना है कि उनके चेहरो को निशाना बनाकर तेल फेंका गया था। उनके शरीर के कई हिस्से काफी जल गए हैं। एसएसपी निशांत कुमार तिवारी के अनुसार दुकानदार को इसलिए पीटा गया, क्योंकि उसने मिठाई देने में थोड़ी देर कर दी थी।
विज्ञापन

विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

RJD MLA beaten by shopkeepers and attacked with boiling oil

दुकानदार धीरज ने आरोप लगाया है कि विधायक के बॉडीगार्ड ने उसे डंडे और हथियार की बट से मारा। मारपीट के बाद उसकी दुकान के कर्मचारी भाग खड़े हुए और भीड़ ने ही उसे विधायक के बॉडीगार्ड से बचाया। धीरज ने कोतवाली पुलिस स्टेशन में राष्ट्रीय जनता दल के विधायक सुरेन्द्र यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

धीरज को इलाज के लिए जयप्रकाश अस्पताल ले जाया गया है और विधायक सुरेन्द्र यादव को अनुराग नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में रखा गया है। विधायक का कहना है कि उन पर यह हमला एक साजिश के तहत किया गया है। सुरेन्द्र यादव ने लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की सरकार में भी मंत्री की तरह अपनी सेवाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed