फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rjd-alligation-on-congress-bjp-and-jdu

'लालू को कांग्रेस, भाजपा, जदयू ने फंसाया'

Fri, 04 Oct 2013 12:04 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Fri, 04 Oct 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
 rjd-alligation-on-congress-bjp-and-jdu

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उपाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस, भाजपा और जद(यू) की साजिश से दागी नेताओं से जुड़ा अध्यादेश वापस लिया गया।

विज्ञापन


इससे कि लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले में फंसाया जा सके और उनकी लोकसभा सदस्यता खत्म हो जाए।

रघुवंश प्रसाद सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सर्वदलीय बैठक में इन दलों ने दागी नेताओं के संबंध में उच्चतम न्यायालय के फैसले का विरोध किया था और इसके लिए एक विधेयक लाने का सुझाव दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने साजिश रचकर अध्यादेश का विरोध किया ताकि यादव को फंसाया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाद में भाजपा ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए विधेयक का विरोध शुरू कर दिया। वह लालू के जेल जाने पर फायदा उठाना चाहती है। जद(यू) ने भी इसलिए विरोध किया ताकि उसे बिहार में राजनीतिक लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि इस विरोध को देखकर कांग्रेस डर गई और विधेयक को लोकसभा में नहीं ला सकी। इस बीच, राहुल गांधी ने अपनी छवि बनाने के लिए विरोध करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed