{"_id":"150e90e2f94b89045f0ceb371d763186","slug":"right-to-reject-use-in-five-states-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट की चोट बढ़ी, इस बार मिलेगा राइट टू रिजेक्ट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
वोट की चोट बढ़ी, इस बार मिलेगा राइट टू रिजेक्ट
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 04 Oct 2013 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद मतदाताओं को ईवीएम मशीन में 'कोई नहीं' का विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
मतदाता इस बटन के जरिए उम्मीदवारों के प्रति अपनी नापसंदगी जाहिर कर सकता है। आगामी पांच राज्यों के विधानसभों चुनावों की तारीख घोषित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त वी एस संपत ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
संपत ने बताया कि इन विधानसभा चुनावों में मतदाताओं को ईवीएम मशीन में कोई नहीं का विकल्प दिया जाएगा। आगामी चुनावों में 11 करोड़ से ज्यादा मतदाता इस नए विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस नए फैसले की मदद से राजनीति में बढ़ रहे अपराधीकरण पर काफी हद तक रोक लगेगी।
लोकतंत्र को जीवित रखेगा ये फैसला
इस ऐतिहासिक फैसले को सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा था कि मतदान में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी के लिए नकारात्मक वोटिंग जरूरी है।
लोकतंत्र को जीवित रखने के लिए यह बेहद आवश्यक है कि सबसे योग्य व्यक्ति को जनप्रतिनिधि चुना जाए।
उच्च मानदंड तथा नैतिक मूल्यों के बल पर ही सर्वश्रेष्ठ लोगों को संसद या विधानसभा में लाया जा सकता है। एक जीवंत लोकतंत्र के संपूर्ण विकास के लिए ‘उपर्युक्त में से कोई नहीं’ का विकल्प बेहद जरूरी है।
सर्वोच्च अदालत ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का मूलमंत्र है। प्रत्येक बालिग मतदाता का यह वैधानिक अधिकार है कि वह अपने पसंद के उम्मीदवार को अपना प्रतिनिधि चुने।
पूरा भरना होगा नामांकन पत्र
चुनावों की तारीख की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत ने बताया कि इस बार चुनावों में खड़े हो रहे उम्मीदवारों को पूरा नामांकन पत्र भरना होगा।
पहले उम्मीदवार नांमाकन पत्र में कई बिंदुओं को खाली छोड़ देते थे। जबकि इस बार नामांकन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को सारी जानकारियां देनी होगी। पूरी जानकारी नहीं दिए जाने पर नामांकन पत्र खारिज कर दिया जाएगा।