अनुष्का से खुश रामू बोले, हर कोई हराए टीम इंडिया को
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित हिन्दी फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए सेमीफाइनल मैच में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के प्रदर्शन से बहुत खुश हुए हैं। रामू का कहना है कि अनुष्का ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जो कोई भी उनके ब्वॉयफ्रैंड हों उनकी तुलना में अनुष्का का प्रदर्शन कई मायनों में बेहतर था।
I personally like Anushka Sharma's performance much much More than the performance of whoever and whatever her boyfriend is?
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) March 26, 2015
गौरतलब है कि गुरुवार को इंडिया की करारी हार पर बरसते हुए राम गोपाल वर्मा ने न सिर्फ भारतीय टीम पर अपनी भड़ास निकाली बल्कि उन्होंने यह तक कह डाला कि वो क्रिकेट से नफरत करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वो विश्वकप 2015 में नीली जर्सी वाली टीम इंडिया की हार से काफी खुश हैं।
रामू ने इस हार पर एक के बाद एक कई ट्वीट कर डाले। हालांकि रामू को इन ट्वीटों के चलते आलोचनाओं का शिकार भी होना पड़ा। लेकिन उन्होंने अपनी आलोचनाओं का जवाब भी ट्वीट लिखकर किया।
I love haters because hate is more spicier than love --Kant
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) March 26, 2015
'क्रिकेट का चस्का राष्ट्रीय बीमारी'
अनुष्का की तारीफ करने के बाद भी रामू नहीं रुके। उन्होंने क्रिकेट के शौकीनों को भी अपना निशाना बनाया। रामू ने कहा कि शराब और धूम्रपान की लत सीमित होती है और किसी एक व्यक्ति को ही प्रभावित करती है जबकि क्रिकेट की लत एक राष्ट्रीय बीमारी है।
Addiction of Alcohol and cigarettes only does limited and mostly personal harm but addiction to cricket is a national disease
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) March 26, 2015
रामू ने आगे कहा, "मैं क्रिकेट से नफरत करता हूं क्योंकि मैं अपने देश से प्यार करता हूं। क्रिकेट मेरे देश के लोगों को नॉन प्रोडक्टिव बनाता है वो अपना सारा काम रोककर इसे देखने लगते हैं।"
I hate cricket because I love my country and cricket makes my country men most non productive because they stop working and start watching
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) March 26, 2015
रामू की अपील टीम इंडिया को बार बार हराया जाए
रामू टीम इंडिया की हार से इतना बौखला गए कि उन्होंने अन्य सभी देशों से अपील भी कर डाली कि वो टीम इंडिया को बार बार हराएं। तब तक हराते रहें जब तक कि वो खेलना बंद न करे और भारतीय मैच देखना बंद न कर दें।
I request the other countries teams to defeat Indian team again and again till it stops playing and Indians stop watching and start working
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) March 26, 2015