फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   revolt and crisis in BJP

क्या बीजेपी में नहीं किया जाता बुजुर्गों का सम्मान?

Sun, 23 Mar 2014 10:35 AM IST
Updated Sun, 23 Mar 2014 10:35 AM IST
विज्ञापन
revolt and crisis in BJP

टिकट वितरण के घमासान से परेशान बीजेपी अपने बुजुर्ग नेताओं के मनचाही सीट से चुनाव लड़ने के दबाव से भी जूझ रही है।

विज्ञापन


पार्टी में वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार करने को लेकर जारी तनातनी चरम पर पहुंच गई है। शनिवार को जसवंत सिंह के प्रकरण ने साफ कर दिया है बीजेपी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता खफा हैं लेकिन चुप हैं, ऐसे में विरोधी भी बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं।

नाराज लेताओं की लंबी फेहरिस्त

revolt and crisis in BJP

पार्टी अपने पितामह लालकृष्ण आडवाणी को बड़ी मुश्किल से कोपभवन से बाहर लाई थी कि अब एक अन्य बुजुर्ग नेता जसवंत नाराज हो गए हैं।

इससे पहले उत्तर प्रदेश में मुरली मनोहर जोशी, लालजी टंडन, बिहार में गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे, सीपी ठाकुर तो उत्तराखंड में बची सिंह रावत समेत दर्जनों नेता टिकट वितरण पर पार्टी नेतृत्व से खुलेआम नाराजगी जता चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी का रुख है कड़ा

revolt and crisis in BJP

जसवंत सिंह के दिल में जो दर्द था वो मीडिया के कैमरों के सामने आंसुओं की शक्ल में बाहर निकला। उन्होंने कहा कि पार्टी में जिससे बात करनी थी कर चुका।

साफ है कि उन्होंने पहले पार्टी के भीतर ही बात की थी लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। आडवाणी भी भोपाल से लड़ना चाहते थे गांधी नगर से नहीं लेकिन बीजेपी ने उनकी भी एक ना सुनी।

भोपाल में तो आडवाणी के लिए पोस्टर तक लग गए थे लेकिन उनको शाम होते होते हटा दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक पार्टी इस बार कड़े कदम उठाने से नहीं हिचक रही है और ना ही कठोर फैसले लेने से। पार्टी को सत्ता चाहिए चाहिए फिर चाहे उसकी कीमत बुजुर्ग नेताओं को ही क्यों ना उठानी पड़े।

विज्ञापन

मोदी और राजनाथ की जुगलबंदी

revolt and crisis in BJP

मोदी के लिए मुरली मनोहर जोशी को वाराणसी सीट छोड़नी पड़ी तो लालजी टंडन को राजनाथ के लिए लखनऊ सीट का त्याग करना पड़ा।

जोशी को मोदी का राजनीतिक गुरू भी कहा जाता है। लालजी टंडन भी अटल की विरासत के रखवाले माने जाते रहे हैं। ऐसे में इन दोनों की सीट बदलने का फैसला कठिन काम था।

माना जा रहा है कि पार्टी में इस वक्त केवल राजनाथ और मोदी की ही चल रही है।

मोदी के सामने बीजेपी, संघ बौनी: कांग्रेस

revolt and crisis in BJP

कांग्रेस ने बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा है कि उनके सामने बीजेपी और संघ बौनी साबित हो रही है।

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाया कि जिस तरह बीजेपी के बुजुर्ग नेता मोदी से परेशान हैं, उससे सवाल खड़ा होता है कि क्या उसके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बीजेपी और आरएसएस से बड़े हैं।

उन्होंने मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर उनकी इतनी लहर है तो बीजेपी क्यों दलबदल को बढ़ावा दे रही है। वह दलबदलुओं को क्यों टिकट दे रही है।

उन्होंने बीजेपी में सीट बंटवारे को लेकर आडवाणी और जसवंत सिंह की नाराजगी के बारे में टिप्पणी करते हुए कहा कि जब दलबदलुओं को टिकट दी जाएगी तो बीजेपी के विश्वासपात्रों का क्या होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed