{"_id":"595c63fe-db3c-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"retired-army-doctor-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या के बाद दिखाई हैवानियत ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पत्नी की हत्या के बाद दिखाई हैवानियत
भुवनेश्वर/एजेंसी
Updated Sat, 22 Jun 2013 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा में सेना के एक सेवानिवृत अधिकारी ने अपनी पत्नी की पहले बेरहमी से हत्या की और फिर उसके शरीर को 100 टुकड़ों में काट डाला।
विज्ञापन
वह पिछले कई दिनों से शव के टुकड़ों को ठिकाने लगा रहा था, लेकिन शुक्रवार रात आरोपी शख्स पकड़ा गया। यह सनसनीखेज वारदात करीब 15 दिन पहले हुई, लेकिन इसका पता शुक्रवार रात को चला।
सोमनाथ परिदा नामक सेना के इस पूर्व अधिकारी को नयापल्ली में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) नितिन जीत सिंह ने बताया कि सैन्य अधिकारी से यह जानने की कोशिश की जा रही है कि उसने हत्या के इस जघन्य वारदात को कब और क्यों अंजाम दिया।
विज्ञापन
हालांकि परिदा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। डीसीपी ने बताया कि सोमनाथ की पत्नी उसाश्री के शरीर के अंग घर में एक डिब्बे में मिले। वह बुरी तरह से सड़ चुके थे।
विज्ञापन
यह मामला तब खुला जब सोमनाथ का एक रिश्तेदार उसके घर पहुंचा। दरअसल सोमनाथ के अमेरिका में रह रहे बेटे ने कई बार घर फोन किया, लेकिन किसी ने उठाया नहीं।
इसके बाद उसने खोज खबर लेने के लिए एक रिश्तेदार को घर भेजा। यह रिश्तेदार जब सोमनाथ के घर पहुंचा तो उसे वहां के हालात कुछ अजीब से लगे।
परिदा उसे देखकर घबरा गया। उसने जब उसाश्री के बारे में पूछा तो सोमनाथ बहाने बनाने लगा। हालांकि रिश्तेदार ने घर में आ रही दुर्गंध की शिकायत की।
तभी उसकी नजर एक डिब्बे पर पड़ी। उसमें शरीर के सड़े गले अंग पड़े थे। उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद मामला खुला।