फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   relief to FDI is a licencing of open loot: left

लूट का लाइसेंस देना है एफडीआई को आसान करना: वाम दल

Fri, 13 Nov 2015 04:59 AM IST
Updated Fri, 13 Nov 2015 04:59 AM IST
विज्ञापन
relief to FDI is a licencing of open loot: left

केंद्र सरकार द्वारा 15 मुख्य क्षेत्रों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को आसान करने का वाम दलों ने विरोध किया है। उन्होंने इसे लूट का लाइसेंस करार देते हुए इसे वापस लेने की बात कही है। बृहस्पतिवार को वामपंथी पार्टियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिदायत दी है कि वह देश में बढ़ती महंगाई को नियंत्रण करने के साथ कृषि संकट पर ध्यान दे।

विज्ञापन

  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्रिटेन दौरा, तुर्की में आयोजित होने वाले जी-20 सम्मेलन और उनकी आसियान देशों की यात्रा से पहले लिए गए इस निर्णय को लेकर लेफ्ट ने कई सवाल उठाए हैं। लेफ्ट पार्टियों ने पीएम मोदी पर कैबिनेट की सहमति के बिना यह निर्णय लेने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

महंगाई बढ़ रही है

relief to FDI is a licencing of open loot: left

उन्होंने इसे संसदीय लोकतंत्र का अवहेलना बताया है। माकपा ने एक बयान जारी कर कहा कि विदेशी निवेशकों को यह लूट का लाइसेंस ऐसे समय में दिया गया है, जब देश की जनता कई आर्थिक दबाव से गुजर रही है। महंगाई बढ़ रही है। कृषि संकट बढ़ रहा है।

इससे पहले मंगलवार को विदेशी निवेशकों के लिए एफडीआई आसान करने के फैसले पर माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि मोदी विदेशी निवेशकों को भारतीय बाजार में घुसपैठ करने के लिए दरवाजे खोल रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed