{"_id":"c99e1d70-3c8a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"regional-outfits-out-to-damage-national-parties-in-coming-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"'लोगों का गठबंधन सरकारों से भरोसा उठा'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'लोगों का गठबंधन सरकारों से भरोसा उठा'
बेलगाम/एजेंसी
Updated Sun, 02 Dec 2012 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का कहना है कि लोगों का गठबंधन सरकारों से भरोसा खत्म हो चुका है और क्षेत्रीय पार्टियों को विकास में अब महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी होगी। हाल में भाजपा से इस्तीफा देने वाले राज्य के इस पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘मेरा सपना था कि मैं कर्नाटक को देश का नंबर एक राज्य बनाऊं, लेकिन मेरी पार्टी के सहयोग के अभाव एवं कई अन्य कारणों की वजह से मैं अपने शासन काल के दौरान इस सपने को पूरा नहीं कर पाया। अब मुझे विश्वास है कि कर्नाटक जनता पक्ष (केजेपी) राज्य में अगली सरकार बनाएगी और राज्य को विकास के रास्ते पर लाया जाएगा।’
विज्ञापन
केजेपी में शामिल होने को लेकर विभिन्न नेताओं की तरफ से की गई आलोचनाओं के बारे में येदियुरप्पा ने कहा कि आगामी नौ दिसंबर को होने वाला हावेरी सम्मेलन उन सब लोगों को शांत कर देगा, जो उनकी आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में पांच लाख से अधिक लोगों के भाग लेने की उम्मीद है और वे सभी आलोचनाओं का जवाब देंगे। अगले चुनाव तक मैं विपक्षी नेता के रूप में काम करूंगा।
विज्ञापन